फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brilliant students of government schools will be exposed to innovations taking place in science.

Sirsa News: विज्ञान में हो रहे नवाचार से रूबरू होंगे राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Brilliant students of government schools will be exposed to innovations taking place in science.
सिरसा।राजकीय स्कूल खैरपुर
सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला का शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाएंगे। ये शैक्षणिक भ्रमण नवंबर माह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजकीय विद्यालय के जिले से पांच विद्यार्थी हिस्स लेंगे। विज्ञान में हो रहे नवाचार से विद्यार्थियों को रूबरू करवाने के लिए हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद पंचकूला की ओर से हर वर्ष राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है।
विज्ञापन

इस वर्ष नवंबर में प्रदेश के 11 जिलों के विद्यार्थी साइंस के मेधावी विद्यार्थियों को भारत में सबसे बड़े साइंस नगरों में शुमार पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला (पंजाब) का भ्रमण करवाया जाएगा। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) की ओर से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के 11 जिलों से 5-5 मेधावी साइंस के विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित इस एक्सपोजर विजिट में सिरसा के अलावा अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, हिसार व फतेहाबाद जिले के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से उपरोक्त जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर मेधावी विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी शिक्षा का है एक लोकप्रिय मिश्रण
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि पुष्पा गुजराल साइंस सिटी का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल की मां के नाम पर रखा गया है। उन्होंने साइंस सिटी की आधारशिला 17 अक्तूबर 1997 को रखी थी। यहां के प्रमुख आकर्षणों में अंतरिक्ष थिएटर, लेजर थिएटर, 3डी थिएटर, फ्लाइट सिम्युलेटर और विज्ञान संबंधी उपकरण शामिल है। वहीं यहां के प्रमुख आकर्षणों में एक 18 फीट ऊंचा डायनासोर और एक जीएसएलवी प्रक्षेपास्त्र का मॉडल भी शामिल है। संग्रहालय में 26 लाख टाइल्स से बना एक विशाल ग्लोब भी सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर बच्चों का पार्क भी है, जिसमें अनेक प्रकार के झूले और ट्रेंपोलिन बच्चों को आकर्षित करते हैं। यह नगरी सीखने के आनंद का अनुभव करने के लिए संग्रहालय में आने वाले सभी उम्र के लोगों को आकर्षित करती है। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी शिक्षा का एक लोकप्रिय मिश्रण है।
---------------
ये रहेगी योग्यता
उत्तर भारत में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी अपनी तरह की सबसे बड़ी परियोजना है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कार्यक्रम में वो ही विद्यार्थी भाग लेंगे। इनके दसवीं कक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक है और जिनके पास 11वीं व 12वीं कक्षा में साइंस विषय है।

--------------
जिले से राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले पांच मेधावी विद्यार्थियों के साथ एक एस्कॉर्ट अध्यापक या अध्यापिका साइंस सिटी कपूरथला के भ्रमण के लिए जाएंगे। ये भ्रमण नवंबर माह में होगा। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article