फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brijmohan Thakur, accused in Mohammad Armoj murder case, found guilty, will be sentenced today

Sirsa News: मोहम्मद अरमोज हत्याकांड मामले में आरोपी बृजमोहन ठाकुर दोषी करार, आज होगी सजा

Mon, 24 Mar 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Brijmohan Thakur, accused in Mohammad Armoj murder case, found guilty, will be sentenced today
सिरसा। रामनगरिया स्थित शिव बर्तन फैक्टरी में हुई मजदूर की हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी बृजमोहन ठाकुर को हत्या का दोषी करार दिया है। दोषी की सजा का फैसला 25 मार्च को सुनाया जाएगा। अहम बात यह है कि इस हत्याकांड का कोई भी चश्मदीद नहीं था। इसके अलावा केस से जुड़े गवाह भी अपने बयान से मुकर गए थे।
विज्ञापन

लोक अभियोजक पलविंदर सिंह ने बताया कि न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने मामले की तमाम परिस्थितियों को देखते हुए अपने विवेकाधिकार के तहत आरोपी को दोषी करार दिया है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मई 2022 में अभियोग दर्ज किया था। मामले के अनुसार, बिहार के जिला मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद अरमोज सिरसा के रामनगरिया स्थित शिव बर्तन फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

उसका साला मोहम्मद रहमत निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार भी इसी फैक्टरी में काम करता है। 24 मई 2022 की रात को मोहम्मद अरमोज का फैक्टरी में काम करने वाले बृजमोहन ठाकुर निवासी मोतिहारी बिहार से झगडा हो गया। साथी मजदूरों ने दोनों को छुड़वा दिया। 29 मई 2022 को सभी मजदूर खाना खाकर सो गए। मोहम्मद अरमोज खाना खाकर फैक्टरी की दूसरी मंजिल की छत पर जाकर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन सुबह 5 बजे एक मजदूर ने मोहम्मद रहमत को बताया कि मोहम्मद अरमोज खान के सिर पर काफी चोट लगी है, वह बोल नहीं रहा। इसके बाद मोहम्मद रहमत छत पर पहुंचा तो मोहम्मद अरमोज की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद रहमत ने बताया कि उसके जीजा मोहम्मद अमरोज की हत्या बृजमोहन ने की है। हत्या करने के बाद वह भाग गया।

पुलिस ने आरोपी बृजमोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बृजमोहन ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद अरमोज के साथ उसकी अनबन रहती थी। कुछ दिन पहले उसका अरमोज के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने अरमोज को मारने की ठान ली। 29 मई की रात को अरमोज छत पर सोया हुआ था। बृजमोहन ने पुलिस को बताया कि वह रात को एल्युमिनियम की रॉड लेकर छत पर गया और चारपाई पर सोए मोहम्मद अरमोज के सिर व मुंह पर रॉड से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed