फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Brijlal of village Panniwala Mota stood first in the 100 meter race for the elderly.

Sirsa News: बुजुर्गाें की 100 मीटर दौड़ में गांव पन्नीवाला मोटा के बृजलाल प्रथम

Sat, 11 Jan 2025 02:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jan 2025 02:54 PM IST
विज्ञापन
Brijlal of village Panniwala Mota stood first in the 100 meter race for the elderly.
100 मीटर दौड़ में भाग लेते बुजुर्ग।
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में चल रहे ग्रामीण ओलंपिक खेल महाकुंभ के तीसरे दिन रोचक खेल मुकाबले देखने को मिले। बुजुर्गाें की 100 मीटर दौड़ में पन्नीवाला मोटा के बृजलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सर्वमित्र कंबोज ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास को गति देते हैं। खेल महाकुंभ के तीसरे दिन बास्केटबाल तथा ग्रामीण आंचल के खेल मुकाबले हुए। समाजसेवी संदीप बादल ने बताया कि 10 वर्ष की लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में बीरूवालागुढ़ा की हरप्रीत कौर प्रथम, पन्नीवाला मोटा की लक्षिता द्वितीय व सोनाक्षी तृतीय रही।
विज्ञापन


वहीं लड़कों में पन्नीवाला मोटा का ताहिर खान प्रथम, भविष्य डूडी द्वितीय व उदय तृतीय रहा। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में ताहिर खान प्रथम, अमित द्वितीय व मोहित तृतीय रहा। लड़कियों में बीरूवालागुढ़ा की हरप्रीत कौर प्रथम, भट्टू की मानवी द्वितीय व पन्नीवाला मोटा की भविष्या तृतीय रही। बास्केटबाल के मुकाबलों में ओपन वर्ग लड़कियों का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खारियां व पन्नीवाला मोटा के मध्य हुआ, जिसमें पन्नीवाला मोटा की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंडर-17 लड़कों में सेमीफाइनल मुकाबला गंगानगर व मानसा के मध्य हुआ। जिसमें मानसा ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-14 लड़कों में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झज्जर ने भैणीबाघा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बास्केटबाल का लड़कियों का ओपन फाइनल मुकाबला हनुमानगढ़ व सुकेराखेड़ा के मध्य हुआ। जिसमें हनुमानगढ़ ने 13 अंकों से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।


इस दौरान ग्रामीण आंचल खेल मुकाबले भी काफी रोचक रहे। जिनमें 60 वर्ष आयु वर्ग के बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में पन्नीवाला मोटा के बृजलाल प्रथम, कतरियासर के धर्मवीर शास्त्री द्वितीय व पन्नीवाला मोटा के सुभाष चंद्र तृतीय रहे। वहीं नींबू दौड़ में पन्नीवाला मोटा की आरजू प्रथम, पूनम द्वितीय व बीरूवालागुढ़ा की वीरपाल कौर तृतीय रही।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed