{"_id":"608c33a18ebc3e59220c721b","slug":"breath-in-crisis-lack-of-oxygen-private-hospitals-refuse-to-recruit-new-patients-sirsa-news-rtk6066508110","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में सांसें : ऑक्सीजन की कमी से निजी अस्पतालों ने नए मरीजों को भर्ती करने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट में सांसें : ऑक्सीजन की कमी से निजी अस्पतालों ने नए मरीजों को भर्ती करने से किया इनकार
विज्ञापन
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही अब ऑक्सीजन की किल्लत होने लगी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में बार-बार ऑक्सीजन खत्म हो रही है। अब निजी अस्पतालों में नए मरीजों को भर्ती करने से इनकार किया जा रहा है और मरीजों को रेफर करना शुरू कर दिया है। ऑक्सीजन के लिए मरीजों के परिजन घंटों कतारे में लग रहे हैं। रात दो बजे कई निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी होने से मरीजों के परिजनों की सिलिंडर के लिए गैस एजेंसी संचालक से हाथापाई तक हो गई।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 508 नए रोगी और तीन मौत की पुष्टि हुई। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण ऐलनाबाद के 57 वर्षीय व्यक्ति, नोहरिया बाजार के 76 वर्षीय बुजुर्ग और बरूवाली के 60 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, 302 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
जिले में फिलहाल 3022 कोराना सक्रिय मरीज हैं। सरकार की ओर से अब सिरसा के लिए दो टन ऑक्सीजन का कोटा प्रति दिन का तय किया गया है। लेकिन सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद अब अस्पतालों को मिलने वाली ऑक्सीजन भी तय समय से पहले खत्म हो रही है।
विज्ञापन
निजी अस्पताल कर रहे मरीजों को रेफर, खुद करें ऑक्सीजन का इंतजाम
शहर के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने के कारण निजी अस्पताल नए मरीजों को लेने से इंकार कर रहे हैं। जबकि गंभीर मरीजों को भी रेफर कर किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की बात कह रहे हैं। ऐसे में मरीज के परिजन उन्हें अस्पताल में रखने की बात कहता है तो अस्पताल डॉक्टर उन्हें पर्ची देकर मरीज के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध करने की बात कहते हैं। वहीं बेड भरने के कारण अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इलाज पूरा किए जाने के बाद मरीज को घर पर रखने की बात कह रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन लेने के लिए पर्ची बनाकर दे रहे हैं।
गांव खाजाखेड़ा के निर्मल सिंह ने बताया कि उसका भाई दिलबाग सिंह निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल ने मरीज के लिए ऑक्सीजन का प्रबंध करने के लिए कहा है। इसके कारण वह ऑक्सीजन की पर्ची लेकर एजेंसी पहुंचा है। गांव मल्लेकां के युवराज सिंह ने बताया कि उसकी दादी नरेंद्र कौर कोविड से ठीक हो गई है, सांस की दिक्कत है। घर पर ही ऑक्सीजन लगाई है, इसलिए सिलिंडर लेने के लिए आया हूं।
निजी गैस एजेंसी पर लगी मरीजों के परिजनों की कतार
वीरवार रात करीब दो बजे कई निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी आने पर डॉक्टरों की ओर से मरीजों के परिजनों को मरीज रेफर करने की सूचना दी गई। इसके पश्चात मरीजों के परिजन ऑक्सीजन लेने के लिए डबवाली रोड स्थित निजी गैस एजेंसी पहुंच गए। ऑक्सीजन नहीं होने की बात पर मरीजों के परिजनों ने गैस एजेंसी कारिंदों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में 100 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर पहुुंचने पर अधिकारियों और पुलिस की निगरानी में ऑक्सीजन वितरित की गई।
इसके पश्चात सुबह 11 बजे ही मरीजों के परिजन ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद मरीजों के परिजनों को सिलिंडर मिल पाए। एसडीएम जयवीर यादव दोपहर बाद गैस एजेंसी पर पहुंचे और लिस्ट अनुसार लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर वितरित करवाए। वहीं नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के बाद तीन घंटे तक मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों की सांसें फूलती रही।
सरकार की ओर से सिरसा का ऑक्सीजन कोटा तय किया गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की खपत अधिक हो रही है। स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया जाएगा। हर रोज 2 टन ऑक्सीजन की खपत हो रही है। - डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, सिरसा