फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   branch head of health insurance company commit sucide

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के ब्रांच हेड ने की खुदकुशी, सीनियर अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप

Mon, 02 Sep 2019 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
branch head of health insurance company commit sucide
निजी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत ब्रांच हेड ने रविवार शाम को डबवाली रोड पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कुछ देर बाद ब्रांच हेड के पास मिले कागजातों के आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची और शव को पहले तो घर ले गए। इसके बाद मृतक की पत्नी को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने हिसार स्थित हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के दो उच्च अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए, जिसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा ले आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नेजियाखेड़ा निवासी करीब 35 वर्षीय शिवकुमार, जो कि सिरसा में एक निजी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में कायर्रत था। गत दिवस शिवकुमार का शव डबवाली रोड स्थित बाईपास पर एक ट्रैक्टर-ट्राली के निकट पड़ा मिला। आस-पास के लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर जेजे कॉलोनी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसके घर संपर्क किया। जिसके बाद उसकी पत्नी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ये लिखा था सुसाइड नोट में: मृतक ने ढाई पेज के अपने सुुसाइड नोट में लिखा था कि आज मेरा जन्मदिन है और मरणदिन भी है। मेरे मरने का कारण मेरे दोनों सीनियर हैं। बॉस जयदीप नैन और अरुण मदान ने मानसिक रूप से प्रताड़िता किया। मुझे 25 जुलाई को पीलिया हो गया था लेकिन इन्होंने अतिरिक्त छुट्टी पर वेतन काटने की बात कही। कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और हिसार कार्यालय में आकर हाजिरी लगाकर सिरसा कार्यालय में वापस काम करने के लिए आना पड़ता था। मेरी मौत के जिम्मेदार यही दोनों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों और सुसाइड नोट के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कर्मबीर सिंह, चौकी प्रभारी, जेजे कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed