फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Boy told after delivery, a day later relatives got angry after giving information about being a girl

Sirsa News: डिलीवरी के बाद बताया लड़का, एक दिन बाद लड़की होने की जानकारी देने पर भड़के परिजन

Fri, 12 May 2023 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 May 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Boy told after delivery, a day later relatives got angry after giving information about being a girl
सिरसा । नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में बच्चे के गायब होने और बच्चा बदलने के आरोपों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी एक परिवार के सदस्यों ने अस्पताल स्टाफ पर बच्चा बदलने के आरोप लगे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि डिलीवरी के बाद उन्हें लड़का होने की जानकारी दी और बाद में उसका वजन कम होने को लेकर नर्सरी में दाखिल कर दिया। शुक्रवार को दोपहर बाद उन्हें स्टाफ ने बताया कि उनके यहां तो लड़की ने जन्म लिया है। जिसके पश्चात परिवार के सदस्यों ने रोष जताया।
विज्ञापन

नारंग निवासी रानी कौर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी अलीकां में हुई थी और वह गर्भवती थी। बीती 10 मई को रात 12.30 बजे उनकी बेटी के दर्द होना शुरू हो गया। जिसके बाद ओढां से उसे सिरसा रेफर किया गया। रात को यहां पर डिलीवरी हो गई। जिसके बाद नर्स ने बच्चे के लिए कपड़े मंगवा लिए और लड़का होने की जानकारी दी और फाइल पर हस्ताक्षर भी कराए। उन्हें बधाई भी दी, लेकिन बच्चे का वजन कम होने की बात कह उसे नर्सरी में भर्ती के लिए भेज दिया गया। ऐसे में जब वह शुक्रवार को बच्चे के संबंध में जानकारी लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि लड़की हुई है। वहीं जब उन्होंने संबंधित नर्स से जानकारी ली तो वह भी लड़की होने की जानकारी देने लगी। पीड़िता की मां ने बताया कि जब बच्चे का जन्म हुआ तो वह मौके पर ही थी उस दौरान बच्चा रोने नहीं लगा तो डॉक्टर ने जैसे-तैसे कर उसे रुला दिया, लेकिन अब लड़के के बजाए लड़की पैदा होने के बारे में बताया जा रहा है। जिसके पश्चात उन्होंने मामले की शिकायत पीएमओ को भी दी है।
विज्ञापन


बच्चा बदलने को लेकर महिला के परिवार के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच किए जाने को लेकर शिकायत दी थी। जिसके बाद उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखा दिए हैं। अभी बच्चा बदलने को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आई। शिकायत आने के बाद मामले की जांच की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed