{"_id":"6883c9145ec519a3b5019ed2","slug":"borewell-cleaning-work-started-in-doctor-market-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141429-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डॉक्टर मार्केट में बोरवेल की सफाई काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डॉक्टर मार्केट में बोरवेल की सफाई काम शुरू
विज्ञापन
डॉक्टर मार्केट में मशीन के द्वारा बोरवैल की सफाई करते हुए।
कालांवाली। बरसात के मौसम में हर बार जलभराव से जूझती आ रही डॉक्टर मार्केट के निवासियों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से मार्केट में स्थित बोरवेल की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया गया है। बता दें कि उक्त समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला व कालांवाली के एसडीएम मोहित कुमार ने भी मौके का निरीक्षण किया था ओर सबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करवाने के निर्देश दिए थे।
मार्केट के लोगों ने बताया कि उक्त बोरबेल की कई वर्ष से सफाई नहीं होने के कारण मार्केट में बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही थी। इस कारण बरसात के समय मार्केट में दो से तीन दिन तक जलभराव रहता था। इससे मार्केट के दुकानदारों का धंधा प्रभावित होता था वहीं, इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का भय रहता था। उन्होंने बताया कि उक्त बोरवेल की सफाई नहीं होने के कारण जन-स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अस्थायी तौर पर पंप लगा कर पानी की निकासी का प्रबंध करते थे। इस समस्या को लेकर लोगों ने पालिका को शिकायत दर्ज करवाई थी ओर विधायक ने भी बरसात में मौके का निरीक्षण किया था ओर लोगों से रूबरू हुए थे और उन्होंने पालिका व जन-स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे।
इस पर शुक्रवार को पालिका प्रशासन द्वारा बोरवेल को साफ करने वाली मशीन का प्रबंध कर उसको साफ करने का काम किया गया। मशीन द्वारा कई घंटों की मेहनत से बोरवेल से गंदगी निकाली गई, जिसके बाद अब मार्केट में बरसाती पानी की निकासी सही तरीके से हो सकेगी। मार्केट के दुकानदारों ने पालिका प्रशासन द्वारा किए गए उक्त कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब मार्केट के दुकानदारों को जलभराव से छुटकारा मिलेगा।