फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Body of missing youth recovered from Rajasthan canal after four days

Sirsa News: चार दिन बाद राजस्थान नहर से लापता युवक का शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth recovered from Rajasthan canal after four days
डबवाली। मृतक विनोद की फोटो।
डबवाली। गांव सुखेराखेड़ा में 21 नवंबर को लापता हुए 24 वर्षीय युवक विनोद का शव चार दिन की तलाश के बाद बुधवार को राजस्थान नहर से बरामद हुआ है। विनोद ने 21 नवंबर को देर रात अपनी होने वाली पत्नी को मैसेज करने के बाद लापता हो गया था। छह दिसंबर को विनोद की शादी होने वाली थी और तैयारियां शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


चार दिन की मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने बुधवार देर शाम को जंडवाला बिश्नोइयां और कालुआना के बीच राजस्थान नहर में विनोद का शव बरामद किया। परिवार में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। चौटाला चौकी से जांच अधिकारी सतपाल सिंह विनोद के पिता सुल्तान के बयानों के अनुसार विनोद मानसिक तौर पर परेशान था।
विज्ञापन


शादी में पहली बार शराब का नशा करने और अपनी मानसिक परेशानी के चलते ही उसने नहर में छलांग लगा दी होगी। सुल्तान सिंह के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने 24 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह है मामला

विनोद की शादी छह दिसंबर को डबवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय थी। विनोद 21 नवंबर की रात को घर के पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। वहां पर उसने पहली बार शराब का सेवन किया था। रात करीब एक बजे उसने अपनी होने वाली पत्नी के घर फोन किया था। उसकी होने वाली साली ने फोन पर कहा कि उसके पिता और बहन सो रहे हैं और फोन काट दिया। इसके बाद विनोद ने मैसेज किया कि अब वो शादी वाले दिन ही मिलेगा।

मां के लौटने के बाद हुई तलाश शुरू

विनोद की मां सुबह पांच बजे शादी समारोह से घर लौटीं तो विनोद घर पर नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अगले दिन सुबह गांव आसाखेड़ा की ओर जा रहे एक युवक को राजस्थान नहर की पटरी पर विनोद की चप्पल, कोट और मोबाइल मिला। इसकी सूचना ससुराल पक्ष के लोगों को भी दी गई।


सामान मिलने के बाद तलाश हुई शुरू

विनोद का सामान मिलने के बाद ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने नहर पर पहरा लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी। गोताखोरों की मदद से नहर में तलाशी अभियान शुरू किया गया और चार दिन की तलाश के बाद बुधवार को विनोद का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डबवाली रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed