फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Board exam: Strictness to stop copying, fingerprint matching when in doubt, but lack of police

बोर्ड परीक्षा : नकल रोकने के लिए की सख्ती, शक होने पर फिंगरप्रिंट मिलान, लेकिन पुलिस का अभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Board exam: Strictness to stop copying, fingerprint matching when in doubt, but lack of police
मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर विद्यार्थियों का इंतजार करते ग्रामीण अभिभावक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा जिले में बनाए गए गए 84 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में नकल रोकने के लिए अब शिक्षा विभाग पहले से ज्यादा सख्त हो गया है। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। लेकिन अभी भी व्यवस्था में कहीं-कहीं गड़बड़ नजर आ रही है। सोमवार को नकल रोकने के लिए फ्लाइंग ने जांच करते हुए 8 केस बनाए। दूसरी ओर व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों ने नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

परीक्षा की शुरुआत में दूसरे के स्थान पर बैठने के मामले सामने आए। ऐसे में शिक्षा बोर्ड ने सख्ती कर दी है। अब पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षार्थियों को बैठने दिया जा रहा है। जिस परीक्षार्थी पर शक होता है, उनका न केवल आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र बल्कि जरूरत पड़ने पर फिंगरप्रिंट का भी मिलान किया जा रहा है। परीक्षार्थी कपिल, रवि, सुखदेव, सुमन, पूजा ने बताया कि पहली परीक्षा में सिर्फ आधार कार्ड जांचे जा रहे थे। लेकिन इस बार परीक्षा में सभी विद्यार्थियों के फिंगर प्रिंट भी जांचे गए है ताकि कोई भी किसी की जगह पर परीक्षा न दे सके।
विज्ञापन

नकलचियों पर सख्ती : फ्लाइंग ने पकड़े 8 नकलची, यूएमसी बनाए
नकलचियों पर नकेल कसने के लिए शिक्षा बोर्ड ने अभियान चलाया। चेयरमैन फ्लाइंग ने निरीक्षण के दौरान चार नकलची परीक्षार्थियों को पकड़ा और केस बनाए। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने यूएमसी बनाने की कार्रवाई की। फ्लाइंग के सदस्य सही राम चाहर, गुरदीप सैनी, डॉ. जतिंद्र कौर और नवदीप धूड़िया ने दो केस महावीर दल स्कूल, एक केस डीवी निकेतन स्कूल और एक केस आरकेपी नेहरू पार्क स्कूल में बनाया। इसके अलावा अन्य उड़नदस्तों ने भी दो नकल के मामले जय भारत स्कूल, दो डबवाली के मांगेआना स्कूल में बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लाइव, जानिये... कहां कैसा रहा माहौल
समय 12 बजे,
स्थान : मिनर्वा हाई स्कूल
स्कूल के बाहर विद्यार्थियों के झुंड लगे हुए हैं। जहां बच्चे स्कूल का गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन व्यवस्था बनाने के लिए यहां न कोई होमगार्ड नजर आया और न ही कोई स्कूल स्टाफ सदस्य। इस स्कूल में भी रोल नंबर परीक्षा केंद्र के बाहर नहीं लगाए हुए थे।
समय 12.15 बजे
स्थान : आर्य गर्ल्स स्कूल
आर्य गर्ल्स स्कूल में अभिभावक होमगार्ड के साथ उलझ गए। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाए कि पिछले एक घंटे से विद्यार्थियों को स्कूल के बाहर खड़े कर रखा है 5-5 परीक्षार्थियों को भीतर जाने दिया जा रहा है। सिटिंग प्लान भी स्कूल के अंदर ही है। एकदम स्कूल का गेट खुलने पर रोल नंबर लिस्ट देखने के लिए भगदड़ मचती है। ऐसे में हादसे का खतरा रहता है। परीक्षाओं के दौरान जहां विद्यार्थी अंदर परीक्षा देने के लिए अंदर चले गए। वहीं ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से आए अभिभावक करीब तीन घंटे तक स्कूल के बाहर खड़े इंतजार करते रहे। इस दौरान अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रशासन ने कोई भी प्रबंध नहीं किया है। वहीं पीने के पानी के लिए भी स्कूल द्वारा कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं।
समय 12.40 बजे
स्थान : राजकीय विद्यालय, खैरपुर।
परीक्षा शुरू हो चुकी थी और स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया गया है। हालांकि गेट पर पुलिस कर्मचारी तैनात भी नजर आए। स्कूल गेट के बाहर ज्यादा भीड़ भी नजर नहीं आई।
समय 1.30 बजे
स्थान : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, अनाज मंडी।
स्कूल का मुख्य गेट बंद दिखाई दिया जबकि छोटा गेट खुला था। यहां होमगार्ड का जवान तैनात नजर आया और ड्यूटी पर मुस्तैद था। यहां गेट के बाहर विद्यार्थियों के अभिभावक तपती धूप में स्कूल के बाहर खड़े रहे। अभिभावकों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे सब ग्रामीण इलाकों से आए हैं। बिना बच्चों के वापस नहीं जा सकते। इसलिए साढ़े 12 बजे से यहीं पर इंतजार कर रहे हैं। यहां आस- पास न कोई पानी की व्यवस्था है और न ही कोई बैठने की व्यवस्था की हुई है।

सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हो गई है। इस दौरान नकल रोकने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। जिले भर में 8 नकलची पकड़े हैं और केस बनाए गए हैं।
-साहब राम, अधीक्षक, परीक्षा ड्यूटी सिरसा।

आर्य गर्ल्ज स्कूल के बाहर होमगार्ड से उलझते अभिभावक।

आर्य गर्ल्ज स्कूल के बाहर होमगार्ड से उलझते अभिभावक।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed