{"_id":"6ac3d8788ed5b91c630cccc6","slug":"bloody-clash-over-land-in-khokhar-uncle-shot-twice-in-the-thigh-a-murder-had-already-occurred-in-the-family-20-days-ago-sirsa-news-c-128-1-svns1027-166243-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: खोखर में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा की जांघ में मारीं दो गोलियां, 20 दिन पहले परिवार में हो चुकी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: खोखर में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा की जांघ में मारीं दो गोलियां, 20 दिन पहले परिवार में हो चुकी हत्या
Mon, 05 Oct 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस।
कालांवाली। गांव खोखर में जमीन के विवाद ने सोमवार शाम हिंसक रूप ले लिया। चाचा और भतीजे के बीच हुए संघर्ष में गुरमीत सिंह की जांघ पर दो गोलियां लगीं। आरोप है कि भतीजा तजिंद्र सिंह अपने मामा और 4-5 अन्य साथियों के साथ गुरमीत सिंह के घर में घुसा था।
जानकारी के अनुसार करीब 36 वर्षीय गुरमीत सिंह अपने परिवार के साथ घर पर था। इसी दौरान तजिंद्र सिंह साथियों के साथ घर में घुस आया। आरोप है कि उसने गुरमीत सिंह के करीब 12 वर्षीय बेटे को जान से मारने का प्रयास किया। गुरमीत सिंह ने तजिंद्र सिंह को पकड़ लिया और बेटे को मौके से भगा दिया। इसी दौरान तजिंद्र सिंह ने चाचा गुरमीत सिंह की जांघ पर दो गोलियां मार दीं और फरार हो गया।
परिजन घायल गुरमीत सिंह को कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में उसे सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरमीत सिंह और तजिंद्र सिंह के मकान एक ही गली में पास-पास हैं।
विज्ञापन
15 सितंबर को भी हुई थी हत्या
इसी परिवार में जमीन के विवाद में 15 सितंबर को जसवंत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। जसवंत सिंह घायल गुरमीत सिंह के दादा भाई के परिवार में भतीजा लगता था। आरोपी तजिंद्र सिंह का वह सगा चाचा और मौसी का बेटा था। हत्या के बाद जसवंत सिंह की पत्नी जशनप्रीत कौर ने मृतक के पिता जलविंद्र सिंह, मां बिंदर कौर, बहन गुरजिंद्र कौर, जीजा गुरजंट सिंह समेत तीन-चार अन्य पर हत्या के आरोप लगाए थे।
जांच अधिकारी देवीलाल ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते गांव खोखर में एक व्यक्ति को गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस टीमें मौके पर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।