{"_id":"63bef5a9c0d6a87b8e064c69","slug":"block-committee-sirsa-krishna-kumar-of-congress-became-chairman-by-defeating-bjp-supported-candidate-suresh-chamal-sirsa-news-hsr6522029160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति सिरसा : भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेश चामल को हराकर कांग्रेस के कृष्ण कुमार बने चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक समिति सिरसा : भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेश चामल को हराकर कांग्रेस के कृष्ण कुमार बने चेयरमैन
विज्ञापन
जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते कृष्ण कुमार, कांग्रेस नेता व अन्य। संवाद
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। चुनाव में बीजेपी समर्थित सुरेश चामल को हराकर कांग्रेस और किसान आंदोलन समर्थित कृष्ण कुमार झोपड़ा चेयरमैन बने। कृष्ण झोपड़ा को 17 वोट मिले जबकि सुरेश चामल को 13 वोट ही मिले। इस दौरान सुरेश कुमार की हार होने के बाद उसी के एक समर्थक ने जाति पर तंज कस दिया। इसके चलते उसके साथ अपने ही समर्थकों ने हाथापाई कर दी। आसपास के लोगों ने मामले को शांत किया गया।
बुधवार को सिरसा ब्लॉक समिति चेयरमैन का चुनाव पंचायत कार्यालय में हुआ। इसमें सिरसा ब्लॉक के 30 सदस्य शामिल हुए। भाजपा से पूर्व विधायक बलकौर सिंह अपने साथ 13 सदस्य लेकर पहुंचे। दूसरी तरफ किसान आंदोलन, कांग्रेस सहित अन्य संगठनों के कृष्ण झोपड़ा 14 सदस्य अपने साथ लेकर पहुंचे। दोपहर 12 बजे के करीब प्रधान और उप प्रधान के लिए नामांकन लिए गए। प्रधान पद के लिए दो सदस्यों ने तो उपप्रधान के लिए चार सदस्यों ने अपना नामांकन दर्ज किया। कांग्रेस व किसान आंदोलन समर्थित कृष्ण कुमार झोपड़ा और भाजपा की तरफ से सुरेश चामल ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दर्ज किया। इसके बाद ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर दो बजे मतगणना होने के बाद कृष्ण कुमार झोरड़ का 17 वोट व सुरेश चामल को 13 वोट हासिल हुए। इस प्रकारण कांग्रेस और किसान आंदोलन समर्थित कृष्ण कुमार चेयरमैन चुना गया। उप चेयरमैन के लिए चार नामांकन में से बीजेपी समर्थित अंजू रानी को 12 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर प्रवीन कुमारी रही। इन्हें नौ वोट हासिल हुए। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी एसडीएम राजेश कुमार ने उन्हें पत्र देकर बधाई दी।
यह रहे परिणाम
चेयरमैन
नाम वोट
कृष्ण कुमार झोपड़ा 17
सुरेश चामल 13
उप चेयरमैन
नाम वोट
अंजू 12
प्रवीन कुमार 9
अनसुईया 6
ममता 3
जाति को लेकर कसा तंज तो समर्थकों ने ही कर दी हाथापाई
चुनावों में हार होने के बाद एक समर्थक ने बाहर खड़े हुए ही जाति पर तंज कस दिया और दूसरों को वोट डालने के आरोप लगाया। इसके उस जाति के सदस्यों ने ही उक्त युवक को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई कर दी। आसपास के लोगों ने युवक को छुड़वाया और वापस भेज दिया। इसके पश्चात मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
जीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की ही नहीं, बल्कि आमजन की भी जीत है। सिरसा में ब्लॉक समिति पर कांग्रेस प्रत्याशी की बतौर प्रधान जीत हुई है। इस चुनाव को बड़े बड़े नेता अपनी साख का चुनाव मानकर चल रहे थे। कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने कहा कि इस चुनाव को भाजपा नेता प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर चल रहे थे, सभी ध्वस्त हो गए। शर्मा ने कहा कि ये चुनाव भाजपा के मुंह पर करारा तमाचा है। भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाए, लेकिन उन्हें इस चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। इस मौके पर सुभाष जोधपुरिया, रिछपाल पंधू एडवोकेट, प्रो. आरसी लिंबा, रामानंद सरपंच, सुरजीत भावदीन, लीलूराम सरपंच, गुरजिंद्र नरेलखेड़ा, भूपेंद्र सिंह वैदवाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।