फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Blind murder revealed after one and a half months, the rivalry was the murder of the coaching center operator

डेढ़ माह बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, रंजिशवंश की थी कोचिंग सेंटर संचालक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Blind murder revealed after one and a half months, the rivalry was the murder of the coaching center operator
ोमले की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक व गिरफ्त में हत्यारोपी दोनों युवक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। ऐलनाबाद में हुए ब्लाइंड मर्डर की पुलिस ने डेढ़ माह बाद गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण आरोपी के ससुराल में मृतक का आना जाना बताया जा रहा है। जिससे रंजिशन आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कोचिंग सेंटर संचालक की हत्या कर दी थी। इसके लिए मुख्य आरोपी ने अपने साथी को उसकी फोटो देकर रैकी करवाई थी और छह दिसंबर को उन्होंने पंजाब सिंह को वापस घर जाते हुए बीच रास्ते में गोलियां मार उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच टीमें बनाई थी। उप पुलिस अधीक्षक ऐलनाबाद जगत सिंह मोर के नेतृृत्व में सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, ऐलनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह तथा साइबर सेल की गठित टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और गांव तलवाड़ा खुर्द से दया सिंह थेहड़ क्षेत्र में कोंचिग सेंटर संचालक गांव करीवाला के एक युवक पंजाब सिंह के हत्या आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया है कि पुलिस ने इस संबंध में घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रणबीर सिंह निवासी बाहिया थाना रानिया व गुरविंद्र सिंह निवासी गांव दमदमा जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी और इस अवधि के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा वाहन बरामद किया जाएगा। इस घटना में जो भी संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को गांव करीवाला निवासी पंजाब सिंह की कार सवार दो व्यक्तियों ने ऐलनाबाद थाना के गांव दया सिंह थेहड़ क्षेत्र में गोली मार कर हत्या कर फरार हो गए थे। इस ब्लाइंड मर्डर की घटना को सुलझाने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल डीएसपी ऐलनाबाद जगत सिंह के नेतृत्व मे गठित विशेष टीम इस घटना की जांच कर रही थी। टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने कहा कि मामले सुलझाने पर टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यह रही हत्या की वजह
पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रणबीर सिंह निवासी बाहिया गांव करीवाला में शादीशुदा है। मृतक पंजाब सिंह का रणबीर सिंह के ससुराल में आना जाना था। जिसको लेकर रणबीर उस से रंजिश रखने लगा। इसी को लेकर रणबीर सिंह ने पंजाब सिंह को ठिकाने लगाने के लिए अपने एक अन्य साथी गुरविंद्र सिंह निवासी दमदमा के साथ योजना बनाई और एक अवैध पिस्तौल भी खरीदा। मुख्य आरोपी रणबीर सिंह ने अपने साथी गुरविंद्र सिंह को पंजाब सिंह की फोटो दिखाई। जिसके बाद गुरविंद्र उसकी रैकी करने लगा। घटना के दिन जैसे ही पंजाब सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव करीवाला जाने के लिए निकला तो दोनों आरोपियों ने कार से पीछा किया। गांव तलवाड़ा से दया सिंह ने थेहड़ क्षेत्र में पंजाब सिंह की बाइक के आगे कार लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्होंने पंजाब सिंह की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी रणबीर सिंह 12वी कक्षा तक पढ़ा लिखा है और खेती बाड़ी का काम करता है। जबकि उसका साथी गुरविंद्र सिंह कम पढ़ा लिखा है और मजदूरी का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed