फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   blew 24999 rupees from the account by taking a bluff

झांसे में लेकर खाते से 24999 रुपये उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि काटी गई राशि एक्सिस बैंक में ट्रांसफर की गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
blew 24999 rupees from the account by taking a bluff
call

विस्तार

सिरसा के गांव लखुआना निवासी दीप कुमार को बताकर शातिर ठग ने 24,999 रुपए की चपत लगा दी। पुलिस को दी शिकायत में लखुआना निवासी दीप कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को उसके फोन पर एक व्यक्ति का कॉल आया। जिसने अपने आप को गांव का शिक्षक राम राज बताया।

विज्ञापन


राम राज ने कहा कि मुझे आपके खाते में 24999 रुपये डालने हैं, इसलिए आपके नंबर पर एक कोड भेज रहा हूं। इसे स्कैन कर मुझे वापस भेज दो। जब मैंने कोड स्कैन कर वापस भेजा तो मेरे खाते से 24999 रुपये कट गए। उसने राशि कटने के संबंध में उक्त व्यक्ति से संपर्क किया तो वह उसे पहले तो गुमराह करता रहा।
विज्ञापन



जब उसने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि काटी गई राशि एक्सिस बैंक में ट्रांसफर की गई है। उसने कई बार व्यक्ति से संपर्क किया, लेकिन उसने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed