फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Blackmailed Income Tax Department official by threatening to make video viral, 3 lakh riots

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आयकर विभाग के अधिकारी को किया ब्लैकमेल, 3 लाख ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed Income Tax Department official by threatening to make video viral, 3 lakh riots
सिरसा। आयकर विभाग के अधिकारी को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और नौकरी से हटवाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये ऐंठ लेने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आयकर विभाग में आईटीओ के पद पर कार्यरत सुभाष चंद्र निवासी प्रेम नगर ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसके हिसार निवासी रिश्तेदार का उसके पास फोन आया। रिश्तेदार ने कहा कि उसकी पत्नी के साथ तुम्हारे अवैध संबंध हैं। जिसकी उसने वीडियो बना रखी है। आरोप है कि रिश्तेदार ने आयकर अधिकारी से तीन लाख रुपये मांगे और रुपये नहीं देने पर इसे वायरल करने की धमकी दी। सुभाष चंद्र ने बताया कि बदनामी के डर से उसने रिश्तेदार के साथ रह रही महिला के बैंक खाते में दो बार में 25-25 हजार ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद रिश्तेदार के कहने पर 4 मार्च को 50 हजार रुपये फिर उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद बकाया दो लाख रुपये और महिला के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि रिश्तेदार ने 11 मार्च को एक बार फिर उससे एक लाख रुपये की मांग की तथा बाद में इसे बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया। रिश्तेदार ने दो लाख रुपये देने के बाद वीडियो डिलीट करने की बात कही। सुभाष चंद्र ने बताया कि उसने इस संबंध में अपने भतीजे सतबीर सिंह को बताया। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क कर उसे ब्लैकमेल कर रुपये की मांग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed