{"_id":"5dbb1fbb8ebc3e93ac722be3","slug":"blackmail-sirsa-news-rtk52543316","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी पर ब्लैकमेल करने का आरोप, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी पर ब्लैकमेल करने का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन
मउपमंडल के गांव झुट्टीखेड़ा निवासी अधिवक्ता अमर सिंह ने शहर थाना डबवाली में बीती रात्रि दी लिखित शिकायत में बताया कि वह उपतहसील गोरीवाला तथा डबवाली में बतौर एडवोकेट प्रैक्टिस करता है। इस दौरान उनके पास शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला अपनी तलाकशुदा बेटी की दूसरी शादी की राय लेने के लिए डबवाली कोर्ट में आई। जान-पहचान के साथ ही दोनों का घर पर आना जाना हो गया।
फरवरी, 2019 में अपनी बेटी की शादी के लिए महिला ने उससे 50,000 रुपये उधार मांगे और दो महीने में लौटाने की बात कही। उसने मई में पैसे वापस मांगे तो महिला कहने लगी कि अभी पैसे नहीं हैं। जब वह जुलाई में पैसे मांगने उसके घर गया तो उसने पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही धमकी दी कि बेटी के साथ झूठे बलात्कार के केस में फंसा देगी। उसने कहा कि उसने कई बड़े-बड़े लोगों से भी पैसे ऐंठ रखे हैं। अमर सिंह के मुताबिक दोनों मां-बेटी ने उधार के 50 हजार रुपये हड़प लिए और अब ब्लैकमेल करके केस में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये मांग रही हैं।
अधिवक्ता अमर सिंह की शिकायत पर शहर थाना डबवाली में भादंसं की धारा 384, 388, 389 के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर डबवाली अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वीरवार को उसकी बेटी को भी गिरफ्तार कर सिरसा में न्यायाधीश अभिषेक चौधरी की अदालत में पेश किया गया। उसे अदालत ने नारी निकेतन में भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
- जांच अधिकारी नरेश कुमार, एएसआई, थाना शहर डबवाली।