फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   black juandice : health department 3 year contract with private lab

काला पीलिया की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग का निजी लैब से तीन साल का अनुबंध

Wed, 19 Feb 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
black juandice : health department 3 year contract with private lab
black juandice : health department 3 year contract with private lab - फोटो : Sirsa
सिविल अस्पताल में काला पीलिया को लेकर खत्म हुए कूपन 133 दिनों बाद मरीजों को मिलने शुरू हो गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग का काला पीलिया जांच के लिए तीन साल का अनुबंध हो गया है। सिरसा जिले में सबसे अधिक 2438 काला पीलिया के मरीज हैं। पूरे जिले में कूपन से जांच के लिए केवल एक ही लैब से अनुबंध किया गया है। निजी तौर मरीज करवाने में असमर्थ मरीज कूपन के माध्यम से काला पीलिया की जांच निजी लैब से करवा सकते हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल सिरसा में बीते आठ अक्टूबर 2019 को काला पीलिया की जांच के कूपन खत्म हो गए थे। कूपन खत्म होने के कारण डॉक्टर मरीजों को कूपन का इंतजार करने के लिए कह रहे थे। कूपन का अनुबंध न होने के कारण सिविल अस्पताल में नहीं पहुंच रहे थे। कूपन न होने के कारण अधिकतर मरीज इसी के इंतजार में थे कि कब कूपन को लेकर अनुबंध हो और वह अपनी जांच करवाएं। इसका एक कारण यह भी है कि बाहर से निजी तौर पर इसकी जांच के लिए करीब पांच से छह हजार रुपये एक मरीज को अदा करने पड़ते हैं। जो बहुत ही मंहगी जांच है। सरकार ने काला पीलिया के मरीजों के लिए सुविधा देते हुए काला पीलिया की जांच निजी लैब से कूपन के माध्यम से फ्री में अपनी जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन

पूरे नहीं पहुंचे कूपन
सिविल अस्पताल सिरसा में जब काला पीलिया मरीजों की जांच के लिए कूपन खत्म हुए थे तो इस पर नोडल अधिकारी डॉ. सतेंद्र ने विभाग से करीब 900 कूपन की मांग मुख्यालय से की थी। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े चार महीने बाद 400 कूपन आए हैं। कम कूपन आने पर बाकी कूपन की डिमांड फिर से स्वास्थ्य विभाग ने भेज दी है। जिले में करीब 300 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। कूपन से मरीज निजी लैब से अपने टेस्ट करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने करीब 900 कूपन की मांग भेजी थी। जिसमें से अभी तक कुछ ही कूपन अस्पताल में पहुंचे हैं। किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ. सतेंद्र, नोडल अधिकारी, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed