फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BKE will protest at the Deputy Commissioner's office on December 2 and submit a memorandum of demands.

Sirsa News: बीकेई दो दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर सौंपेगी मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
BKE will protest at the Deputy Commissioner's office on December 2 and submit a memorandum of demands.
सिरसा। भारतीय किसान एकता यानी बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने बयान जारी करते हुए कहा कि दो दिसंबर को जिले के किसान अपनी मांगों व मंडियों में हुई लूट के विरोध में उपायुक्त कार्यालय सिरसा में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त सिरसा को मांग पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन


औलख ने कहा कि पिछले कई सालों से नरमे की खेती गुलाबी सूंडी, सफेद मच्छर, भारी बरसात में जल भराव से बर्बाद हो रही है। खरीफ -2023 में बीमा कंपनी की ओर से कई महीनों बाद बीमा क्लेम देने की बजाय किसानों का बीमा प्रीमियम वापस कर दिया था, जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ है। खरीफ -2024 में जिले के 25 गांवों का बीमा क्लेम रुका हुआ है। इस मौके पर बीके मीडिया प्रभारी गुरलाल सिंह भंगू, बसंत सिंह थिराज, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह झीड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहेंगे मुख्य मुद्दे

- मानसून सीजन में आई भारी बारिश के कारण जलभराव, बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया जाए।
- फसल बीमा क्लेम के तहत मिलने वाला क्लेम किसानों को दिया जाए।
- मंडियों में किसानों के साथ हो रही लूट को बंद किया जाए।
- कालांवाली की फग्गु अनाज मंडी में किसानों के साथ धान खरीद में हुई धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।
- मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में गलत तरीके से पंजीकरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया जाए।
- बाजरे की भावांतर योजना के तहत किसानों के साथ खरीद में हुई लूट जांच की जाए।
- सीसीआई की ओर से नरमे की खरीद में अनावश्यक पोर्टल हटाकर सीधी खरीद चालू की जाए।
- नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
- बार-बार सफाई के नाम पर नहरबंदी नहीं होनी चाहिए।
- किसानों के ट्रैक्टर पर बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन फीस वापस ली जाए।
- सिरसा अनाज मंडी में बासमती की खरीद बोली के माध्यम से हो न की पर्चियों के साथ।
- कई सालों से बागवानी वाले किसानों की सब्सिडी जारी नहीं की गई है, वह तुरंत प्रभाव से जारी जाए।
- किसान आंदोलन 2020 व 2024 के किसानों पर हुए मुकदमे वापस किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed