फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BKE takes out tractor march for Delhi march

Sirsa News: बीकेई ने दिल्ली कूच को लेकर निकाला ट्रैक्टर मार्च

Thu, 08 Feb 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 08 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
BKE takes out tractor march for Delhi march
रोड़ी क्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। फसलों की खरीद पर एमएसपी गारंटी को कानून बनाने और किसानों के कर्ज माफी को लेकर किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय किसान एकता की अध्यक्षता में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक से जनरल सिंह चहल, अभिमन्यु कोहाड़, राजेंद्र चहल ने शिरकत की।



औलख ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च सुबह 10.30 बजे रोड़ी से शुरू हुआ व फग्गू, रोहन, मलड़ी, भीवां, थिराज होते हुए 12.15 बजे झोरड़ रोही गुरुद्वारा साहेब में पहुंचा। यहां आने के बाद लखविंदर सिंह औलख, अभिमन्यु कोहाड़, जरनैल सिंह चहल ने किसानों को संबोधित किया। किसानों के लिए लंगर की भी गांव झोरड़रोही में व्यवस्था की गई। इसके बाद ट्रैक्टर मार्च भादड़ा, सुखचैन, आनंदगढ़, रोहिड़ावाली, ओढ़ां, चकेरियां, जलालनाआना होते हुए अनाज मंडी कालांवाली में पहुंचा।
विज्ञापन


किसान नेताओं ने आंदोलन की मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार को किसानों की फसलों की खरीद पर एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए, किसानों और मजदूरों के कर्जे माफ किए जाएं, पिछले दिल्ली आंदोलन दौरान अधूरी रहती मांगें जैसे लखीमपुर खीरी कत्ल कांड का इंसाफ किया जाए, अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल में से बर्खास्त किया जाए। किसान आंदोलन दौरान शहीदों के परिवारों को मुआवजा देने सहित नौकरी दी जाए। मनरेगा में प्रतिवर्ष 200 दिन रोजगार दिया जाए, मेहनताना 700 प्रतिदिन किया जाए व मनरेगा को खेती व्यवसाय से जोड़ा जाए, नरमे सहित सभी बीजों में सुधार किया जाए आदि मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर प्रकाश ममेरां, अंग्रेज कोटली, गुरप्रीत जैलदार, नत्था सिंह, भरत गोदारा, पिन्दा काहलों, गुरजीत मान, बेअंत औलख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली चलो के आह्वान से एसकेएम कोई लेना देना नहीं : भारूखेड़ा
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय समन्वय समिति की ऑनलाइन बैठक बुधवार को हुई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि 13 फरवरी के दिल्ली चलो का कोई आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने नहीं किया गया है।


संयुक्त किसान मोर्चा समिति के सदस्य प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि 16 फरवरी 2024 को एसकेएम और सीटीयू और स्वतंत्र व क्षेत्रीय महासंघों के संयुक्त मंच द्वारा ग्रामीण बंद और औद्योगिक, क्षेत्रीय हड़ताल के संयुक्त आह्वान का समर्थन करें। संयुक्त किसान मोर्चा ने मजदूर-किसान एकता को मजबूत करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed