फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP will win all 10 Lok Sabha seats in the state: Minister Ranjit

प्रदेश में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी बीजेपी : मंत्री रणजीत

Sun, 17 Mar 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP will win all 10 Lok Sabha seats in the state: Minister Ranjit
सिरसा अनाजमंडी में अभिनंदन समारोह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा की नायब सिंह की सरकार में मंत्री बनने के बाद रविवार को सिरसा पहुंचे चौ. रणजीत सिंह के स्वागत में उनके समर्थकों की ओर से सिरसा की अनाजमंडी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने भी शिरकत की।
समारोह के दौरान मंत्री रणजीत सिंह के समर्थकों ने उन पर पुष्प वर्षा की और मालाएं पहनाकर स्वागत किया। भीड़ से गदगद नजर आए चौ. रणजीत सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज पूरे विश्व ने भारत की ताकत का लोहा माना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नौकरियों में पारदर्शिता स्थापित हुई। जिले के गांव रिसालियाखेड़ा गांव से अभी हाल में 50 से अधिक युवाओं का चयन सरकारी नौकरियों में हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में तो उनके नेता चुनाव लड़ने से ही भाग रहे हैं। उन्होंने सिरसा से भाजपा के प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के समर्थन में वोट का आह्वान किया। रणजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और इसी ताकत के चलते साल 2019 में वे रानियां से आजाद विधायक बने और बाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें अपनी कैबिनेट में मंत्री बनाया। इस मौके पर इंदिरा सिहाग, गगनदीप सिंह, सूर्यप्रकाश चौटाला, गायत्री विजय लक्ष्मी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, रेणू शर्मा, भीम शर्मा, रमेश कम्बोज, जगदेव साहुवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर से उन्हीं की अनुशंसा के आधार पर ही उन्हें मंत्री बनाया गया है। रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें राजनीति में लंबा अनुभव है और विभिन्न सरकारों में मंत्री रहे हैं। मगर जैसी काम करने की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी में है, वो अन्य किसी दल में नजर नहीं आती है। भाजपा एक ग्रास रुट पार्टी है और शीर्ष नेतृत्व उस पर पूरा मंथन करने के बाद ही कोई फैसला करता है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के भरोसे को पूरी तरह से बरकरार रखेंगे। इससे पहले वे रविवार को सुबह दिल्ली से सिरसा के लिए रवाना हुए। इस दौरान बहादुरगढ़ से लेकर सिरसा तक जगह-जगह भीड़ ने जोश एवं उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। सिरसा में आयोजित अभिनंदन समारोह में रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा ने उन्हें जनप्रिय व ईमानदार नेता बताया तो फतेहाबाद के विधायक दुड़ाराम ने कहा कि चौ. रणजीत सिंह को आजाद विधायक होते भी उनकी विश्वसनीयता के चलते मंत्री बनाया गया है। भीड़ को साधुवाद देते हुए चौ. रणजीत सिंह के पौत्र सूर्यप्रकाश चौटाला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed