{"_id":"6536b3a2bb2b90894b068ff4","slug":"bjp-will-have-a-clean-sweep-in-lok-sabha-and-assembly-elections-abhay-chautala-sirsa-news-c-128-1-sir1002-8664-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा का होगा सूपड़ा साफ : अभय चौटाला
Mon, 23 Oct 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
गांव नाथूसरी कलां में ग्रामीणों से बातचीत करते विधायक अभय चौटाला। स्रोत : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव नाथूसरी कलां के सरपंच रीटा कासनिया के आवास पर सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने ग्रामीणों से मुलाकात की। अभय सिंह ने कहा कि 2024 में भाजपा का लोकसभा व विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से सूपड़ा साफ होगा। राजस्थान चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि वे भादरा से बलवान पूनिया और नोहर से अभिषेक मटोरिया की मदद करेंगे।
इससे पूर्व उन्होंने गांव बकरियांवाली, निर्बाण, अरनियांवाली, रंधावा, रूपाणा खुर्द, दड़बा कलां, माखोसरानी, शक्कमंदोरी, चाहरवाला, रूपाणा बिश्नोईयां, शाहपुरिया, तरकांवाली सहित अन्य गांवों में ग्रामीणों से संपर्क साधकर उन्हें अपने पौत्र उधम सिंह चौटाला के 4 नवंबर के कुआं पूजन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस बार नरमे की फसल पर गुलाबी सुंंडी ने फसल को लगभग पूरी तरह से चोपट कर दिया है, मगर सरकार ने अभी तक कोई मुआवजा राशि नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में तत्काल स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए। इनेलो नेता ने कहा कि आज हरियाणा में डीएपी व यूरिया की खासा दिक्कत है, जिससे किसानों के समक्ष गेहूं व सरसों की फसल की बिजाई का संकट पैदा हो जाएगा।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि घग्गर से ऐलनाबाद के गांवों तक सिंचाई पानी को रोका गया है, जिससे किसानों को अपनी फसल को सिंचित करने में काफी दिक्कतें आ रही है। वे इस सिलसिले में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पोर्टल व्यवस्था केवल लूट का माध्यम बना हुआ है। इस पोर्टल पर किसी भी पंजीकरण के लिए पैसे लिए जाते हैं जो वाजिब नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर नैन, निहाल सिंह कासनिया, रीटा कासनिया, हरपाल कासनिया, रामरतन शर्मा, राजेंद्र बरासरी मौजूद रहे।