{"_id":"616dc0bad218821de80bad64","slug":"bjp-s-public-meeting-under-the-shadow-of-police-and-paramilitary-force-standing-on-the-roofs-of-houses-and-shops-showed-black-flags-sirsa-news-hsr614759555","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और अर्धसैनिक बल के साए में भाजपा की जनसभा, घरों और दुकानों की छतों पर खड़े होकर दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और अर्धसैनिक बल के साए में भाजपा की जनसभा, घरों और दुकानों की छतों पर खड़े होकर दिखाए काले झंडे
विज्ञापन
विरोध कर रहे किसानों को आगे जाने से रोकते हुए पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपटा। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव कागदाना में भाजपा प्रत्याशी द्वारा आयोजित जनसभा का किसानों ने भारी विरोध किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कागदाना को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस बल, अर्धसैनिक बल, रैपिड एक्शन फोर्स के जवान काफी तादाद में वहां पहुंचे रहे।
भाजपा की जनसभा होने के मामले की जानकारी मिलने के बाद किसान काले झंडे लेकर जनसभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से जनसभा स्थल से कुछ दूरी पर बैरिकेड लगा दिए गए। ताकि किसान जनसभा स्थल पर न पहुंच सके। इस दौरान पुलिस और किसानों में धक्का मुक्की भी हुई। लेकिन किसान बैरिकेड को पार नहीं कर सके। मंच के सामने किसानों द्वारा विरोध को देखते हुए गाड़ियां और बसें सामने खड़ी की गई। किसान आसपास की दुकानों और घरों की छतों पर चढ़ गए और काले झंडे दिखाकर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कागदाना गांव को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था।
दुकानों और घरों की छतों पर बड़ा स्पीकर लेकर किसान करते रहे नारेबाजी
पुलिस सुरक्षा कड़ी किए जाने के बाद किसान घरों और दुकानों की छतों पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। किसान छतों पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। दिनभर किसानों जनसभा का विरोध करते हुए दिखाई दिए।

जनसभा के सामने दुकानों की छतों पर चढ़कर भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाते किसान- फोटो : Sirsa
विज्ञापन