फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bjp rebel gokul setia got torch and congress rebel ranjit got sugarcane farmer

भाजपा के बागी गोकुल सेतिया को टॉर्च तो कांग्रेस के बागी रणजीत को मिला गन्ना किसान

Mon, 07 Oct 2019 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
bjp rebel gokul setia got torch and congress rebel ranjit got sugarcane farmer
चुनाव चिन्ह अलॉट करते हुए अधिकारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन वापस लेने का सोमवार को अंतिम दिन था। करीब 90 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन चुनावी मैदान में अब 66 उम्मीदवार ही रह गए हैं। सिरसा एवं ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक श्रीकेश लाठकर व रिटर्निंग अधिकारी जयवीर यादव तथा डबवाली व रानियां के सामान्य पर्यवेक्षक रणवीर सिंह चौहान व रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में सोमवार को दोपहर बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों एवं आजाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किए गए। सिरसा विधानसभा क्षेत्र में अब 18 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा तो वहीं रानियां में 16 उम्मीदवारों में चुनावी टक्कर होगी। इसी प्रकार डबवाली विधानसभा क्षेत्र से 11 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। कालांवाली में 8 उम्मीदवार तथा ऐलनाबाद में 13 उम्मीदवारों के बीच चुनावी दंगल होगा।
विज्ञापन

चुनाव चिह्न आवंटन के उपरांत सामान्य पर्यवेक्षक श्रीकेश लाठकर एवं रणवीर सिंह चौहान ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों व आजाद उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा कि उम्मीदवार शांतिपूर्वक व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें व आदर्श आचार संहिता की पालना करें। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चुनावी खर्च का ब्योरा प्रतिदिन दिए गए रजिस्टर में नोट करें व चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त किए गए खर्च पर्यवेक्षक से जरूर चेक करवाएं।
विज्ञापन

किसी को मिला दूरबीन तो किसी को हेलीकाप्टर
सिरसा के रिटर्निंग अधिकारी जयवीर यादव ने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र में बचे 18 उम्मीदवारों को वितरित किए गए चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार रातुसरिया को कमल, बहुजन समाज पार्टी से सरदार फूल चंद को हाथी, कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में होशियारी लाल शर्मा को हाथ का पंजा, सर्वहित पार्टी से अशोक लांबा को ट्रैक्टर चलाता किसान, हरियाणा लोकहित पार्टी से गोपाल कांडा को पानी का जहाज, जननायक जनता पार्टी से राजेंद्र गनेरीवाला को चाबी, आम आदमी पार्टी से विरेंद्र कुमार को झाडू़, आजाद उम्मीदवार गुरमीत सिंह को केक, आजाद उम्मीदवार गोकुल सेतिया को टॉर्च, आजाद उम्मीदवार जयवीर सिंह को सिलाई मशीन, आजाद उम्मीदवार प्रदीप कुमार पेन की निभ, आजाद उम्मीदवार बंसीलाल को बालटी, आजाद उम्मीदवार भारत गिरधर को सीसीटीवी कैमरा, आजाद उम्मीवार मनीराम को हेलीकॉप्टर, आजाद उम्मीदवार मुकेश कुमार टेलीफोन, आजाद उम्मीदवार राजबाला डायमंड (हीरा), आजाद उम्मीदवार सुशील कुमार को दूरबीन, आजाद उम्मीदवार हरनेक सिंह को हीटर का चुनाव चिन्ह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली में 11 उम्मीदवार
डबवाली विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग ऑफिसर विनेश कुमार ने बताया कि डबवाली विधानसभा क्षेत्र में बचे 11 उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न इस प्रकार हैं। आजाद उम्मीदवार संजीव कुमार को अनानास, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आदित्य को कमल, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार सीताराम को चश्मा, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुभाष चंद्र को हाथी, जननायक जनता पार्टी से सर्वजीत सिंह को चाबी, आजाद उम्मीदवार श्रवण कुमार को कैमरा, आम आदमी पार्टी से मलकीत सिंह को झाड़ू, कांग्रेस पार्टी से अमित को हाथ का पंजा, लोकतंत्र सुरक्षा मंच से संतलाल को ऑटो, हरियाणा लोकहित पार्टी से राकेश कुमार को शिप, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कालूराम को बांसुरी का चुनाव चिह्न दिया गया है।
कालांवाली से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
42-कालांवाली में रिटर्निंग अधिकारी निर्मल नागर ने बताया कि कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिन्हें चुनाव चिह्न वितरित किए गए हैं। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार करनैल सिंह को हाथी, भारतीय जनता पार्टी से बलकौर सिंह को कमल, कांग्रेस से शीशपाल केहरवाला को हाथ का पंजा, जननायक जनता पार्टी से निर्मल सिंह मलड़ी को चाबी, हरियाणा लोकहित पार्टी से परगट सिंह को पानी का जहाज, शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह देसूजोधा को तराजू, आजाद उम्मीदवार कश्मीर चंद को कैंची, आजाद उम्मीदवार विरेंद्र सिंह को एयर कंडिशनर का चुनाव चिह्न दिया गया है।
रानियां में 16 उम्मीदवार आजमाएंगे किस्मत
44-रानियां के रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि रानियां विधानसभा क्षेत्र में बचे 16 उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न इस प्रकार हैं। इंडियन नेशनल लोकदल से अशोक कुमार को चश्मा, बहुजन समाज पार्टी से दयाराम को हाथी, भारतीय जनता पार्टी से रामचंद्र कंबोज को कमल, कांग्रेस से विनित कंबोज को हाथ का पंजा, आम आदमी पार्टी से अमरजीत सिंह चानी को झाडूृ, जन नायक जनता पार्टी से कुलदीप सिंह को चाबी, सर्वहित पार्टी से उम्मीदवार कृष्ण कुमार को ट्रैक्टर चलाता किसान, हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा को पानी का जहाज, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से नौरंग को ऑटो रिक्शा, आजाद उम्मीदवार जसविंद्र सिंह को एयर कंडिशन, आजाद उम्मीदवार बलवंत राय को ट्रक, आजाद उम्मीदवार बीर सिंह को रोड रोलर, आजाद उम्मीदवार रणजीत सिंह को गन्ना किसान, आजाद उम्मीदवार रामचंद्र को ब्लैक बोर्ड, आजाद उम्मीदवार राय सिंह को कंप्यूटर, आजाद उम्मीदवार सुशील कुमार कुमार हेलीकॉप्टर का चुनाव चिह्न दिया गया है।

ऐलनाबाद से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
इसके अलावा 46-ऐलनाबाद में रिटर्निंग अधिकारी संयम गर्ग ने बताया कि ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जिन्हें आज चुनाव चिह्न वितरित किए गए हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय सिंह को चश्मा, भारतीय जनता पार्टी से पवन बैनीवाल को कमल, कांग्रेस से भरत सिंह बैनीवाल को हाथ, बहुजन समाज पार्टी से रविंद्र कुमार को हाथी, आम आदमी पार्टी से कृष्ण वर्मा को झाड़ू, भारतीय समतावादी पार्टी से नरिंदर सिंह को पेन की निभ, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से राम स्वरूप को ऑटो रिक्शा, जननायक जनता पार्टी से ओम प्रकाश सिहाग को चाबी, आजाद उम्मीदवार दलबीर सिंह को रोड रोलर, आजाद उम्मीदवार बंसीलाल को दूरबीन, आजाद उम्मीदवार भरत सिंह को सेब, आजाद उम्मीदवार विकल पचार को टील्लर, आजाद उम्मीदवार सुनील कुमार को कान की बालियां चुनाव चिह्न दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed