फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP Mandal Vice President attacked, case registered against 15 to 20 people including two named

Sirsa News: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर किया हमला, दो नामजद सहित 15 से 20 लोगों पर मामला दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jul 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP Mandal Vice President attacked, case registered against 15 to 20 people including two named
रोड़ी । खेत में जा रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शाहजिंद्र सिंह का रास्ता रोककर कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल शाहजिंद्र को कालांवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रोड़ी निवासी शाहजिंद्र सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। सुरतिया रोड पर उसकी 21 एकड़ जमीन है। वह मंगलवार सुबह खेत में ईंटों लेकर आने वाले ट्रैक्टर चालक को रास्ता बताने के लिए बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह सुरतिया नहर पुल के पास पहुंचा तो रोड़ी निवासी गुरप्रीत उर्फ वुन्गडी व मदन महंत ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। शाहजिंद्र सिंह ने बताया कि उसके नीचे गिरते ही वुन्गडी ने अपने हाथ में लिए तेजधार हथियार से उस पर वार कर दिया। इस दौरान पांच गाड़ियों में सवार होकर 15-20 अन्य लोग भी आ गए। सभी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वुन्गडी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के आने पर वह अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शाहजिंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वुन्गडी उसके साथ सरकारी नहरी पाइप लाइन न लगने देने को लेकर रंजिश रखता है। लोगों ने मेरे चचेरे भाई जसवीर सिंह को सूचना दी। जसवीर सिंह मुझे सरकारी अस्पताल कांलावाली लेकर आया। वहीं आरोपी गुरप्रीत उर्फ वुन्गडी ने कहा कि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शाहजिंद्र सिंह का खेत उसके खेत से आगे है। जिसके लिए नहर का पानी दूर बने हुए खाले से जाता है। शाहजिंद्र सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष होने की वजह से सरकार का सहारा लेकर जबरदस्ती मेरे खेत से पाइप लाइन लेकर जाने की कोशिश कर रहा है। इसी बात को लेकर आपस में हाथापाई हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वहीं रोड़ी थाना पुलिस ने घायल शाहजिंद्र सिंह के बयान के आधार पर रोड़ी निवासी गुरप्रीत व मदन महंत सहित 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed