फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP, JJP and Congress are opportunistic parties who are always in the process of placing bets: Abhay Chautala

भाजपा, जेजेपी और कांग्रेस मौकापरस्त पार्टियां हैं जो हमेशा दांव लगाने के चक्कर में रहती हैं : अभय चौटाला

Thu, 15 Jun 2023 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 15 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
BJP, JJP and Congress are opportunistic parties who are always in the process of placing bets: Abhay Chautala
गांव में पहुंचने पर अभय चौटाला का फूलमालाएं पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत करतीं महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




डबवाली (सिरसा)। हरियाणा में परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है और अब हर वर्ग खुद ही ये संकल्प ले रहा है कि परिवर्तन की इस लड़ाई में वह इनेलो के साथ है। यह बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही। वे हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत गांव घुक्कांवाली में संबोधित कर रहे थे।

वीरवार को यह पदयात्रा रानियां हलके से डबवाली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई। यह यात्रा गांव घुक्कांवाली से बनवाला, रिसालियाखेड़ा, बिज्जुवाली में पहुंची। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार जहां किसान विरोधी, कर्मचारी विरोधी, कमेरा विरोधी और जन विरोधी सरकार है, वहीं सबसे बड़ी युवा विरोधी सरकार है। प्रदेश के युवाओं ने जिस भाजपा गठबंधन सरकार को वोट देकर सत्ता में बैठाया वही गठबंधन सरकार युवाओं के साथ लगातार धोखा कर रही है। हाल ही में कृषि विभाग में एडीओ के जनरल कैटेगरी के 23 पदों में से 16 पदों पर हरियाणा से बाहर के उम्मीदवारों को नौकरी देकर प्रदेश के युवाओं के साथ कुठाराघात किया है। इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा पार्टियों के नेता एयर कंडीशन कमरों में बैठ कर राजनीति करते हैं, जिनको आम जनता की समस्याओं की कोई जानकारी नहीं होती है।
विज्ञापन




अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो खेत को बचाएगा कौन? यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि आज युवा पीढ़ी चिट्टे के नशे का सेवन कर बर्बाद हो रही है आज भाजपा गठबंधन सरकार के बिजली मंत्री खुद चिट्टा बेचने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। जब भी कभी कोई चिट्टे का नशा बेचने वाला पकड़ा जाता है तो मंत्री खुद थाने में फोन करके उसे छुड़वाते हैं। चिट्टा बेचने वाला तस्कर बिजली मंत्री की गाड़ी में चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके कांता चौटाला, अर्जुन चौटाला, नफे सिंह राठी प्रदेशाध्यक्ष, जसवीर सिंह ढिल्लों कानूनी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ. सीता राम हलका अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, हलका के कार्यालय प्रभारी अजनीश धारणीय कनेडी, वरिष्ठ नेता संदीप चौधरी, शहरी प्रधान संदीप गर्ग, नगर परिषद चेयरमेन टेक चंद छाबड़ा, प्रदीप गोदारा चौटाला, बबलु जाखड़, प्रवीण शर्मा, भोला सिंह मांगेआना, हरविंद्र सिंह हैरी, गुरप्रेम सिंह देसूजोधा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed