फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP has identified booth level workers: Jawahar Saini

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर चुकी है भाजपा : जवाहर सैनी

Sat, 28 Dec 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 28 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP has identified booth level workers: Jawahar Saini
भाजपा जिला चुनाव प्रभारी जवाहर सैनी कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हुए। पार्टी 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भाजपा वरिष्ठ नेता व सिरसा जिला के संगठन चुनाव प्रभारी जवाहर सैनी शनिवार को सिरसा प्रवास पर पहुंचे। उन्होंने जिले के सभी सूचीबद्ध कार्यकर्ताओं से युवा साहित्य सदन में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहली ऐसी पार्टी जो अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर चुकी है। कांग्रेस की प्रदेश स्तर की भी सूची अभी तक पूर्ण रूप से बन नहीं पाई है।
कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिला चुनाव प्रभारी जवाहर सैनी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पर्व चल रहा है। उन्होंने सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों व बूथ स्तर में होने वाले चुनाव के लिए सभी सूचीबद्ध पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बूथ स्तर पर बैठकों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के ऐसे नेता या कार्यकर्ता जो कि बुजुर्ग हो चुके है, जिनकी मेहनत से पार्टी आज इन ऊंचाइयों तक पहुंची है, उनके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की गति की तरफ बढ़ रहा है। इस मौके जिला प्रभारी वेद फूला, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, जिला चुनाव सह प्रभारी यतिंद्र सिंह, विजय वधवा, जिला महामंत्री प्रमोद कंबोज व अमन चोपड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed