फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BJP has close ties with Taliban: Surjewala

तालिबान से भाजपा का नजदीकी रिश्ता : सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP has close ties with Taliban: Surjewala
कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्त - फोटो : Sirsa
सिरसा। तालिबान से भाजपा का सबसे नजदीकी रिश्ता रहा है। पहले भी भाजपा सरकार तालिबान के मौलाना मसूद अजहर और दूसरे लोगों को कश्मीर की जेल से रिहा करके हवाई जहाज में बैठाकर उन्हें अफगानिस्तान छोड़कर आई थी। इस दौरान तालिबान को कितना पैसा दिया गया इसकी कोई जानकारी तक नहीं है। अभी भी तालिबान से बात करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भाजपा की सरकार द्वारा भेजा गया है लेकिन इसके बारे में न तो प्रधानमंत्री कुछ बोलतेे हैं और न ही गृहमंत्री जवाब देते हैं। अफगानिस्तान में भारतीयों को लाने में देरी भी भाजपा सरकार की तरफ से की गई है। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कही। वह यहां कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अब हरियाणा के युवाओं के भविष्य को पेपर माफिया को बेच दिया है। पहले कहते थे सिफारिश के आधार पर नौकरी मिलती है लेकिन अब तो सीधा पेपर बेचने का आलम है। सात वर्ष में 28 पेपर बिक चुके हैं, लेकिन एक भी पेपर माफिया और पेपर बेचने वाले गुंडों को सजा नहीं मिली। अब कांस्टेबल के पेपर को बेचा गया, लोभ और लालच में आकर जिन युवाओं ने पेपर खरीदा उनको तो जेल में डाल दिया गया। जबकि उनका कोई दोष नहीं है। दोष तो उनका है जो हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन में बैठे हैं और पेपर बेच रहे हैं। पेपर बेचने और रोजगार बेचने की दुकान भाजपा-जजपा चला रही है। वहीं उन्होंने कहा कि इसके संबंध में सरकार को हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन पर एफआईआर करवा और इसे भंग करवाकर इसकी जांच जज से करवानी चाहिए।
विज्ञापन

सीबीआई जांच से क्यों घबरा रहे हैं दुष्यंत
उन्होंने सवाल उठाया कि दुष्यंत चौटाला पेपर माफिया की जांच से घबरा क्यूं रहे हैं। दाल में काला है या पूरी दाल ही काली है। गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस की निष्पक्षता का फतवा जारी कर दिया और सीबीआई जांच की मांग की है। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सीबीआई जांच से डर रहे हैं। इससे साफ होता है पेपर माफिया को किसका संरक्षण है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब तानाशाही रवैये पर उतर आई है। दुष्यंत चौटाला का परिवार पहले ही इस मामले में मशहूर है और अब भाजपा सरकार भी उनके साथ मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed