फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bjp government cut your challan before you cut their challan abhay chautala

भाजपा सरकार आपका चालान काटे इससे पहले आप इनका चालान काट दें: अभय चौटाला

Fri, 20 Sep 2019 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
bjp government cut your challan before you cut their challan abhay chautala
अभय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ। - फोटो : Sirsa
इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती पर कैथल में आयोजित होने वाले सम्मान दिवस रैली के बाद हरियाणा की राजनीति का परिदृश्य बदल जाएगा। इनेलो इस रैली के बाद हरियाणा में मजबूती के साथ उभरेगी क्योंकि भाजपा का ग्राफ दिन-प्रतिदिन नीचे जा रहा है और भविष्य में इस पार्टी का टिकट लेने वाला कोई नहीं होगा। चौटाला ने डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला पार्टी कार्यालय में हलका सिरसा, हलका कालांवाली, हलका डबवाली, हलका रानियां के पदाधिकारियों को 25 सितंबर को होने वाले सम्मान दिवस रैली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा रैली को सफल बनाने हेतु तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आपका चालान काटे उससे पहले इनका चालान काट दें। उन्होंने कहा कि इनेलो का संगठन आज भी पूरे देश में मजबूत है और कैथल में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में जनता उमड़ेगी। अपने प्रिय नेता चौ. देवीलाल को अपना श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेगी। मुख्यमंत्री को भाजपा को असली स्थिति का पता चल गया और अब भाजपा 75 की बजाय 15 सीटों पर ही सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक कर्मचारी वर्ग पर लाठीचार्ज और अत्याचार करवाकर उनकी मांगों को मानने की बजाय उनकी आवाज को दबा दिया। भाजपा सरकार प्रदेश में जात-पात की राजनीति करते हुए, आपसी भाईचारे को बिगाड़ते हुए प्रदेश में 50 से भी ज्यादा हत्याएं करवाकर जरनल डायर की याद ताजा करवा दी। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री भागी राम, प्रदेश महासचिव डॉ. सीता राम, जसवीर जस्सा, कृष्णा फोगाट, कृष्ण गुंबर, धर्मवीर नैन, अशोक वर्मा, प्रवक्ता महावीर शर्मा, कश्मीर सिंह करीवाला, सुभाष नैन, विनोद अरोड़ा, बलविंद्र सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed