फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Binder Singh Khalsa won the election from Ward No. 35, defeating rival Jathedar Baljit Singh Daduwal by 1767 votes.

Sirsa News: वार्ड नंबर 35 से बिंदर सिंह खालसा ने जीता चुनाव, प्रतिद्वंद्वी जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को 1767 वोटों से हराया

Mon, 20 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Binder Singh Khalsa won the election from Ward No. 35, defeating rival Jathedar Baljit Singh Daduwal by 1767 votes.
मतदान केंद्र के बाहर वोट करने के लिए लाइन में लगे वोटर।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुए। वार्ड नंबर 35 में बिंदर सिंह खालसा ने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को 1767 वोटों से हराकर जीत हासिल की।
रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। बिंदर सिंह खालसा ने अपने गांव कालांवाली में बूथ नंबर 2 पर वोट डाला। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने गांव दादू के बूथ नंबर 8 पर अपना वोट डाला। बिंदर सिंह खालसा ने अपने गांव से 1041 वोटों की लीड हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

बता दें कि चुनाव के लिए गांव कालांवाली दो बूथ बनाए गए थे। इसमें बिंदर सिंह खालसा को बूथ नंबर 1 में 664 व बूथ नंबर 2 में 693 वोट हासिल हुए। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को 237 व 79 वोट हासिल हुए। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने अपने गांव दादू से 575 वोट लेकर 128 मतों की लीड हासिल की। बिंदर सिंह खालसा को 447 वोट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन





साधारण परिवार से हैं बिंदर सिंह खालसा
करीब 29 वर्षीय बिंदर सिंह खालसा एक साधारण परिवार से हैं। वे गुरुद्वारा श्री दुख-निवारण गांव कालांवाली की स्थनीय प्रबंधक कमेटी के प्रधान हैं। उन्होंने अपनी कक्षा दसवीं की पढ़ाई कालांवाली के निजी स्कूल और 12वीं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पास की। इसके बाद उन्होंने गुरुकाशी काॅलेज दमदमा साहिब से बीए, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से धर्म ज्ञान पर एमए, एमए पंजाबी, ज्ञानी और खालसा काॅलेज श्री गंगानगर से एलएलबी की।

----

इस तरह रहा वार्ड नंबर 35 का परिणाम
गांव कालांवाली (बूथ नंबर 1 )
कुल वोट- 1023
पोल हुए = 904
बिंदर सिंह खालसा : 664
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल : 237
नोटा : 3
::::::::::::::::::::::::::::::
गांव कालांवाली (बूथ नंबर 2)
वोट- 841
पोल-774
बिंदर सिंह खालसा- 693
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 79
नोटा-2
::::::::::::::::::::::::::::::

शहर कालांवाली (बूथ नंबर 3)
वोट- 822
पोल- 689
बिंदर सिंह खालसा- 475
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 209
नोटा-5
::::::::::::::::::::::::::::::

4- गांव तारूआना (बूथ नंबर 4)
वोट- 766
पोल-692
बिंदर सिंह खालसा- 357
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 331
नोटा-3
::::::::::::::::::::::::::::::

5- गांव देसूमलकाना (बूथ नंबर 5)
कुल वोट- 596
कुल पोल-525
बिंदर सिंह खालसा- 290
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 229
नोटा-6
::::::::::::::::::::::::::::::

गांव देसूमलकाना (बूथ नंबर 6)
वोट- 549
पोल- 504
बिंदर सिंह खालसा-340
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 163
नोटा-1
::::::::::::::::::::::::::::::

गांव सिंहपुरा (बूथ नंबर 7)
वोट- 754
पोल- 674
बिंदर सिंह खालसा- 324
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 342
नोटा-7
::::::::::::::::::::::::::::::
गांव दादू (बूथ नंबर 8)
वोट- 1088
पोल- 1027
बिंदर सिंह खालसा- 447
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 575
नोटा-5
::::::::::::::::::::::::::::::
गांव केवल (बूथ नंबर 9)
वोट- 619
पोल-561
बिंदर सिंह खालसा- 295
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 260
नोटा-6
::::::::::::::::::::::::::::::
10- गांव चकेरियां (बूथ नंबर 10)
वोट- 1017
पोल-925
बिंदर सिंह खालसा- 633
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल-287
नोटा-5
::::::::::::::::::::::::::::::
गांव तख्तमल (बूथ नंबर 11)
वोट- 922
पोल-837
बिंदर सिंह खालसा- 396
जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल- 435
नोटा-6

मतदान केंद्र के बाहर वोट करने के लिए लाइन में लगे वोटर।संवाद

मतदान केंद्र के बाहर वोट करने के लिए लाइन में लगे वोटर।संवाद

मतदान केंद्र के बाहर वोट करने के लिए लाइन में लगे वोटर।संवाद

मतदान केंद्र के बाहर वोट करने के लिए लाइन में लगे वोटर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed