{"_id":"66367e648efc9e6e210746c1","slug":"bike-riding-youth-arrested-with-three-grams-of-heroin-sirsa-news-c-128-1-slko1008-119310-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तीन ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तीन ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार
Sat, 04 May 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 04 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। एएनसी स्टाफ टीम ने वाल्मीकि चौक डबवाली से एक युवक को 3 ग्राम हेरोइन और बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल सहित काबू किया। है। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी वार्ड 13 डबवाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
एएनसी स्टाफ प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सहायक सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ शुक्रवार रात को गश्त पर थे। जब वह वाल्मीकि चौक से मलोट रोड अंडरब्रिज की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गोपाल डेयरी के पास पहुंचे तो सामने से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। टीम ने शक के आधार पर उसे रुकवाकर तलाशी ली तो उसके पास से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने युवक व सप्लायर के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
3.25 ग्राम हेरोइन के साथ युवक काबू
डबवाली। सीआईए कालांवाली ने 3.25 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवन कुमार निवासी गांव रामपुरा बिश्नोइयां जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि सीआईए कालांवाली पीएसआई विकास के नेतृत्व में गांव गोरीवाला मौजूद थी। इस दौरान गांव बिज्जुवाली की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक हाथ में ली प्लास्टिक की थैली को फेंक कर भागने लगा। पुलिस ने युवक का पीछाकर उसे पकड़ लिया। फेंकी गई थैली से 3.25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी व सप्लायर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है।
5.15 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
डबवाली।
सीआईए कालांवाली ने 5.15 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान दीपक कुमार निवासी गांव किलियांवाली (पंजाब) के रूप में हुई है।
सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि सीआईए एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम को नई सब्जी मंडी डबवाली के पास उन्हें नई अनाज मंडी वाली से गली से बाइक पर सवार युवक आता दिखाई दिया। युवक ने पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़ने लगा, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने जब युवक दीपक कुमार की तलाशी ली तो उससे 5.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद