फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike riding youth and teenager dies after coming under tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से बाइक सवार युवक व किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth and teenager dies after coming under tractor-trolley
कंगनपुर रोड स्थित हादसे के बाद मौके पर खड़ी लकड़ियों से भरी ट्राली। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से बाइक पर सवार एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सुंदर नगर निवासी 18 वर्षीय योगेश कुमार और कंगनपुर निवासी 17 वर्षीय प्रिंस घर से सतनाम चौक की तरफ बाइक पर जा रहे थे। बाइक योगेश चला रहा था। इसी दौरान सतनाम चौक से कंगनुपर की तरफ लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली जब कंगनपुर रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास पहुंचा तो उसी समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों ट्रॉली के नीचे आ गए। इसके दौरान योगेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहे थे। इसके चलते उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रॉली के नीचे आ गए। मामले की सूचना मिलने पर कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक प्रिंस के पिता मेजर सिंह के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काम पर जा रहे थे दोनों युवक, आपस में थे दोस्त
बताया जा रहा है कि योगेश कुमार मनियारी की दुकान पर काम करता है और प्रिंस कुमार बाजार में फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। दोनों आपस में दोस्त है और खाना खाकर वापस काम पर जा रहे थे, लेकिन ट्रॉली के नीचे आने पर उनकी मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वीरवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक व एक किशोर की मौत हुई है। परिजनों के बयान दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीरवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - शिलेंद्र सिंह, इंचार्ज, कीर्तिनगर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed