फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike rider with 26.85 grams of heroin controlled

26.85 ग्राम हेराइन समेत बाइक सवार काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike rider with 26.85 grams of heroin controlled
सिरसा। जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे -9 के नजदीक हुडा सेक्टर सिरसा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को लाखों रुपये की 26 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाताराम ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संजीव निवासी वैदवाला के रुप में हुई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नैशनल हाइवे-9 के नजदीक हुडा सेक्टर सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान नजदीक ओवर ब्रिज नेशनल हाइवे-9 रोड से गांव वैदवाला की तरफ जा रहे थे। वैदवाला की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने सामने पुलिस पार्टी को देख मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गया। शक के आधार पर उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जा से 26 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed