{"_id":"6740dfdf91bbdd7fd6093a14","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-sirsa-news-c-21-hsr1034-510098-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Sat, 23 Nov 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला के गांव मल्लेकां के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हनुमानगढ़ की सुरेसिया बस्ती निवासी 42 वर्षीय भोला सिंह पुत्र सुखदेव सिंह बुधवार रात को सिरसा से बाइक से हनुमानगढ़ जा रहा था। गांव मल्लेकां के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुुंचाया। यहां उपचार के दौरान भोला सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई राजेंद्र का बयान दर्ज करके अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि ट्रक का नंबर पता चल चुका है। जल्द ही चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन