{"_id":"674b74aa14a351d4c606c004","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129351-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
Sun, 01 Dec 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। धर्मपुरा रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गांव करीवाला निवासी हरबंस सिंह मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। धर्मपुरा रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। इसके चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दी। ट्रॉली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण हरबंस को वह दिखाई नहीं दी और वह उससे टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने जांच के उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर हरबंस की पत्नी परमजीत कौर अस्पताल पहुंची। पुलिस का कहना है कि पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर जल्द ही चालक की पहचान कर ली जाएगी। मृतक दो बच्चों का पिता था। उसका बेटा पांच और बेटी दो साल की है।
विज्ञापन
मासूम की मौत के 9 दिन बाद बनवाए स्पीड ब्रेकर
संवाद न्यूज एजेंसीओढां। गांव पन्नीवाला मोटा में कुछ दिन पहले बाइक की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग की नींद टूटी है। शनिवार को कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर उक्त सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाए।बता दें कि 21 नवंबर को गांव पन्नीवाला मोटा में बाहरी फिरनी पर स्थित नाथ मोहल्ले में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 8 वर्षीय विकास की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष जताया था। लोगों का कहना था कि वे लंबे समय से इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं था। इसी अनदेखी के कारण ये दुर्घटना हुई। हादसे के 9 दिन बाद आखिर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग ने सुध लेते सड़क पर 4 जगह स्पीड ब्रेकर बनाए हैं।