फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike is not safe even outside the house and shop, theft is happening

घर और दुकान के बाहर भी नहीं सुरक्षित बाइक, हो रही चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike is not safe even outside the house and shop, theft is happening
सिरसा। पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के बाद भी जिले में बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं लेे रही हैं। हर रोज शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी हो रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन इन चोरी हुई बाइक का सुराग तक नहीं लगा पा रहा है। रविवार को भी जिले के अलग-अलग स्थानों से चोर चार बाइक चुराकर ले गए।
विज्ञापन

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसने 5 नवंबर की शाम को अपना बाइक घर के आंगन की गैलरी में खड़ी की थी। रात को कोई उसे चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शहर के वार्ड 16 निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने 6 नवंबर को घर के बाहर गली में बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद देखा की बाइक खड़ी की गई जगह पर नहीं है। उसने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव अहमदपुर निवासी हंसराज ने बताया कि 5 नवंबर को उसका लड़का सोनू बाइक को सिरसा के सांगवान चौक पर किसी काम से लेकर आया था। सोनू ने बाइक गर्ग पैथोलॉजी लैब के सामने खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा की बाइक वहां पर नहीं है। उसने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

चौथे मामले में ऐलनाबाद के वार्ड 17 निवासी सतवीर सिंह ने बताया कि वह सुबह अपनी दुकान पर बाइक लेकर गया था। बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर वह सफाई में जुट गया। कुछ देर बाद देखा की बाइक जहां पर खड़ी की वहां पर नहीं है। उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने चारों पीड़ितों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed