{"_id":"68dc185405ee962c7603a7dc","slug":"bike-and-school-bus-collide-one-dead-brother-was-returning-after-meeting-his-sister-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145227-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक और स्कूल बस की टक्कर, एक की मौत, बहन से मिलकर लौट रहा था भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक और स्कूल बस की टक्कर, एक की मौत, बहन से मिलकर लौट रहा था भाई
विज्ञापन
चोपटा। गांव बकरियांवाली के पास मंगलवार दोपहर को बाइक और स्कूल बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना तेजी से हुआ कि बाइक सवार सारवास कुम्हारिया जिला फतेहाबाद निवासी बलराज (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय स्कूल बस में करीब 20 छात्र-छात्राएं सवार थे। हालांकि इस हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई और दूसरी निजी बस बुलाकर बच्चों को उनके घर छुड़वाया गया।
निजी स्कूल संचालक ने रूट पर चलने वाली एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस को स्कूल बस के तौर पर लगाया हुआ था। यह गैर कानूनी तरीके से स्कूल बस के तौर पर प्रयोग हो रही थी। जबकि नियमानुसार स्कूल पर पीला रंग करवाना जरूरी है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।
चोपटा थाने के जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर स्कूल संचालक, बस चालक पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बलराज अपनी बहन से मिलने गांव दुकड़ा गए थे। मंगलवार दोपहर के समय मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे। गांव बकरियांवाली के पास मोड़ आने पर सामने से आ रही स्कूल बस से उसकी बाइक सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
स्कूल ने निजी बस को किया हुआ था हायर
निजी स्कूल संचालक सरकारी नियमों की अवहेलना करने में लगे हुए हैं। बाइक सवार की मौत के दौरान सामने आया कि प्राइवेट ट्रेवल बस, जिन्हें रोडवेज के रूटों पर चलाया जाता है। उस बस को एक निजी ट्रेवल एजेंसी से स्कूल के लिए हायर किया हुआ था। इस बस से सुबह व दोपहर को बच्चों को लाया और ले जाया जाता था। मंगलवार दोपहर को बच्चों को छोड़ने जा रही थी। वहीं बाइक सवार सिरसा की तरफ से आ रहे थे।