फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bihar polls showed the BJP mirror

बिहार चुनावों ने भाजपा का दिखाया आइना: डॉ. तंवर

Sat, 14 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bihar polls showed the BJP mirror

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार चुनावों में भाजपा को मतदाताओं ने वास्तविकता का आइना दिखा दिया है।

विज्ञापन


ये तो शुरुआत भर है, निकट भविष्य में पंजाब, उत्तर प्रदेश, केरल आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को अपनी गलत नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


डॉ. तंवर शुक्रवार को हुडा सेक्टर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व भाजपानीत शासित प्रदेशों में महिलाओं, युवा,  बेरोजगारों, मजदूर, किसान, व्यापारी आदि वर्गों ने अपने अच्छे दिन की सोचकर भाजपा को वोट दिया, उन्हें अब पछतावा हो रहा है क्योंकि भाजपा ने अपनी गलत नीतियों से ही उन्हें छला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रैंक वन पेंशन मुद्दे पर पूर्व सैनिकों के सड़कों पर आने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में प्रधानमंत्री बनने से पूर्व नरेंद्र मोदी ने लाखों पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया था कि वे सत्ता में आने के बाद सबसे पहले पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा हल करेंगे मगर उसमें अनियमितताओं को जन्म देकर मौजूदा सरकार ने पूर्व सैनिकों को भी सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर दिया।

असहिष्णुता के मुद्दे पर कलाकारों, फिल्मकारों, चित्रकारों आदि द्वारा अपने अवार्ड लौटाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष द्वारा ये कहना सही नहीं है कि उपरोक्त कलाकारों को कांग्रेस के समय ये अवार्ड दिए गए थे और  मौजूदा सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए ही वे अपने अवार्ड लौटाने की प्रक्रिया कर रहे हैं। 

जहां तक कलाकारों को सम्मानित करने का प्रश्न है तो तमाम सम्मानित  कलाकारों ने अपनी पात्रता के हिसाब से ही अवार्ड लिए हैं न कि किसी पार्टी विशेष की वजह से।


उन्होंने मोदी के मेक इन इंडिया अभियान पर भी ये कहकर चुटकी ली कि उनके गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए भी करोड़ों अरबों रुपयों के अनेक एमओयू साइन किए गए थे, मगर आज तक वे धरातल पर अमल में नहीं आ सके हैं। यही हाल अब मोदी के विदेशी दौरे के दौरान भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed