फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhupendra Hooda will reach to campaign for Congress candidates on September 22

Sirsa News: कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए 22 सितंबर को प्रचार करने पहुंचेंगे भूपेंद्र हुड्डा

Sat, 21 Sep 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Hooda will reach to campaign for Congress candidates on September 22
सिरसा। जिले में चुनावी सरगर्मियां अब तेज हो गई हैं। पार्टियों के स्टार प्रचारक और कद्दावर नेता चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार-प्रसार करते हुए नजर आएंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों को मजबूत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार यानी 22 सितंबर को चुनाव प्रचार के लिए जिले में पहुंचेंगे। डबवाली में कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग के लिए गांव चोटाला में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के गांव से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर चौटाला के गढ़ को साधने का प्रयास हर बार किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही किया जाएगा। हालांकि गांव चौटाला में आदित्य देवीलाल चौटाला व अभय चौटाला का अपना वजूद है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आने से पहले शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण, चौधरी रणजीत सिंह और जेजेपी प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला गांव में प्रचार प्रसार करते हुए नजर आए। तीन से चार कार्यक्रम शुक्रवार को उनके गांव चौटाला में देखने को मिले।
विज्ञापन

क्या होगा राजनीतिक असर, किस पर रहेगी नजर
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 22 सितंबर के दौरे पर सभी राजनीतिक दलों की नजर रहेगी। वे डबवाली, रानियां, सिरसा और ऐलनाबाद में चुनाव प्रचार करेंगे। डबवाली में अमित सिहाग को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आने का कितना फायदा मिलता है यह तो वक्त बनाएगा। लेकिन इस दौरे पर दूसरे प्रत्याशियों की निगाहें रहेंगी। इतना ही नहीं, रानियां और ऐलनाबाद के चुनाव प्रचार को हुड्डा का दौरा कितना फायदा पहुंचा पाएगा ये भी देखना होगा। ऐलनाबाद में अभय चौटाला के लिए कितनी दिक्कत पैदा कर पाते है। सबसे ज्यादा सिरसा की बनी हॉट सीट बनी हुई है। सांसद सैलजा के समर्थकों को टिकट न देकर कुछ दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए गोकुल सेतिया को पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने टिकट दिलाया था। सिरसा में उनके प्रचार के दौरान कौन से नेता मंच सांझा करते हैं और सेतिया के चुनाव प्रचार को वह कितनी गति देकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में कुमारी सैलजा और दीपेंद्र हुड्डा ने एक साथ किया था प्रचार
वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव में माहौल बिल्कुल अलग था। उस दौरान गांव चौटाला व डबवाली क्षेत्र में दीपेंद्र हुड्डा व सांसद कुमारी सैलजा ने अमित सिहाग के लिए चुनाव प्रचार किया था। पांच साल में कांग्रेस में पूरी तरह से माहौल बदल गया है। प्रत्याशी भले ही वहीं हो, अब 2019 में एक साथ खड़े नेता अब एक साथ प्रचार करते नजर नहीं आते। कांग्रेस को मजबूत करने की बात कहने वाले नेता अब चुप्पी साध चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed