फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhumisha Sharma qualified for Multi National Camp

Sirsa News: मल्टी नेशनल कैंप के लिए भूमिशा शर्मा ने किया क्वालिफाई

Tue, 19 Mar 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bhumisha Sharma qualified for Multi National Camp
भूमिशा शर्मा अपने पिता व कोच राहुल शर्मा  के साथ।  स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के सीनियर बॉक्सिंग कोच राहुल शर्मा की बेटी बॉक्सर भूमिशा शर्मा ने नेशनल ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फिलीपींस, कजाकिस्तान, थाइलैंड व श्रीलंका के मल्टी नेशनल कैंप के लिए क्वालिफाई किया है। एनसीओई, रोहतक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 15 से 18 मार्च तक नेशनल ट्रायल हुए। इनमें भूमिशा ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में अपने शानदार पंच से विजय हासिल की।

हिसार रोड स्थित स्पोर्ट्स विजय बॉक्सिंग एंड फिजिकल फिटनेस सेंटर में भूमिशा शर्मा प्रशिक्षण ले रही है। भूमिशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा यशपाल शर्मा व दादी प्रेम लता शर्मा सहित अपने माता-पिता को दिया है। इस मौके पर सतवीर कौर, नीतू, विनोद भरोखां, पवन ख्योंवाली, संदीप बैनीवाल, मोहित नैन, सतीश जांगड़ा, रोबिन, कर्मवीर, कृष्ण भरोखां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed