फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bheem Award wil lbe given to three players, Sirsa

जिले के तीन खिलाड़ियों को मिलेगा भीम अवॉर्ड, 150 इंटरनेशनल हॉकी मैच खेलने वाली सविता को मायूसी

Sat, 18 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 18 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bheem Award wil lbe given to three players, Sirsa
भीम अवॉर्ड - फोटो : bureau

शाह सतनाम जी गर्ल्स शिक्षण संस्थान की रोलर स्केटिंग हॉकी खिलाड़ी हरप्रीत कौर इन्सां और प्रवीण इन्सां के साथ भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने भीम अवॉर्ड के लिए चयनित किया है। विभाग की ओर से 19 फरवरी को प्रदेश भर से विभिन्न खेलों में 43 खिलाड़ियों को भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना है। अवॉर्ड की घोषणा के बाद जहां 150 इंटरनेशनल हॉकी मैच खेलने वाली सविता पूनिया को मायूसी हाथ लगी है।

विज्ञापन


राजभवन चंडीगढ़ में 19 फरवरी को रखे गए सम्मान समारोह में राज्यपाल द्वारा खिलाड़ियों को भीम अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। सिरसा जिले से इस अवॉर्ड के लिए शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की रोलर स्केटिंग हॉकी खिलाड़ी हरप्रीत कौर इन्सां को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। इससे पहले भी इस संस्थान की दो खिलाड़ियों यशदीप इन्सां और मिलनप्रीत इन्सां को इस अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


हरप्रीत कौर इन्सां का भी नाम इस अवॉर्ड के लिए चयनित होने पर शाह सतनाम जी क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष जसमीत सिंह इन्सां, शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या गीता मोंगा, शाह सतनाम जी स्कूल की प्राचार्या डॉ. शीला पूनिया, संस्थान के स्पोर्ट्स इंचार्ज चरणजीत इन्सां, प्रेम इन्सां सहित अन्य पदाधिकारियों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार सिंह को बड़े अवॉर्ड के बाद मिला छोटा अवॉर्ड  
भारतीय हॉकी टीम के सदस्य सरदार सिंह को भीम अवॉर्ड की घोषणा के बाद उसके गांव में खुशी की लहर छा गई। उसके पिता गुरनाम सिंह और माता जसवीर कौर ने खुशी जताई है। सरदार सिंह के प्रारंभिक कोच डॉ. बलदेव सिंह ने कहा कि भीम अवॉर्ड की घोषणा में सरदार सिंह का नाम सुनकर खुशी हुई है।

उन्होंने कहा कि सरदार सिंह हॉकी लीग में व्यस्त हैं, इसलिए यह अवॉर्ड उसके परिजन प्राप्त करेंगे। बता दें कि सरदार सिंह की उपलब्ध्यिों के आधार पर उसे 2012 में अर्जुन अवॉर्ड और 2014 में पद्मश्री अवॉर्ड सरकार की ओर से प्रदान किए जा चुके हैं।

भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में क्वालीफाई करवाने में सविता का अहम योगदान
सिरसा (ब्यूरो)। भले ही प्रदेश सरकार ने भीम अवॉर्ड की घोषणा कर खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ा दी हो, लेकिन अर्जुन अवॉर्ड के लिए योग्यता रखने वाली इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी सविता का भीम अवॉर्ड की सूची से बाहर रखने पर उसके परिजनों में मायूसी है।

परिजनों का कहना है कि सविता अर्जुन अवॉर्ड पाने वाली होनहार खिलाड़ी हैं। सरकार ने पहले नौकरी न देकर और अब अवॉर्ड की सूची से बाहर रखकर जिले की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा का मनोबल गिराया है। जिले के गांव जोधकां निवासी सविता पूनिया 150 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वह जिले की पहली महिला खिलाड़ी है, जिसने ओलंपिक में भाग लिया है। वर्ष 2014 में एशिया की बेस्ट गोलकीपर का खिताब भी मिल चुका है। कॉमनवेल्थ हो या एशियन गेम्स सविता का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा है। भारतीय टीम को ओलंपिक में क्वालीफाई करवाने के लिए सविता का सबसे बड़ा योगदान रहा।


यह बोले सविता के पिता
सविता के पिता डॉ. महेंद्र पूनिया ने कहा कि सविता ने भीम अवॉर्ड के लिए आवेदन किया था और हमें पूरी उम्मीद थी कि यह अवॉर्ड मिलेगा, लेकिन शायद निर्धारित मापदंडों में सविता कुछ कम पड़ गई होगी। जिन खिलाड़ियों को अवॉर्ड मिला है, उनकी उपलब्धियां सविता से अधिक हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed