फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhavdin toll remained completely closed for two hours, even two-wheelers could not pass.

Sirsa News: दो घंटे तक भावदीन टोल रहा पूरी तरह से बंद, दुपहिया वाहन तक नहीं गुजर पाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bhavdin toll remained completely closed for two hours, even two-wheelers could not pass.
सिरसा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन चंढूनी की ओर से वीरवार को नेशनल हाइवे पर स्थित भावदीन टोल प्लाजा पर किसानों ने दो घंटे तक टोल बंद कर दिया। किसानों ने ट्रैक्टर और ट्रक लगाकर टोल को बंद कर दिया। अहम बात है कि पहली बार किसानों ने दुपहिया वाहनों को भी टोल से गुजरने नहीं दिया। जिसके चलते लोगों को ग्रामीण एरिया में घूमकर डिंग मंडी पहुंचना पड़ा। हालांकि यातायात पुलिस ने टोल से 500 मीटर पहले ही नाका लगाकर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकालना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि बंद के दौरान एक ट्रक चालक ने किसानों से बहस की थी। लेकिन किसानों के समझाने पर वह मान गया और अपना ट्रक लेकर दूसरे रास्ते से हिसार की ओर से चला गया। रोड जाम को लेकर डीएसपी जगत सिंह के नेतृत्व में डिंग थाना प्रभारी जगदीश चंद्र सहित करीब 100 पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। दो घंटे रोड़ जाम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही। दो घंटे बाद किसानों ने टोल खोल दिया। जाम का नेतृत्व कर रहे किसान नेता भगवान पाल सिंह, भूपिंद्र सिंह वेदवाला ने किया।
विज्ञापन


इन रास्तों से निकाले वाहन
पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए भावदीन अड्डे के पास जोधकां रोड पर तथा दूसरी तरफ संगरसाधा के पास पर नाके के लगाए गए, जो कि पहले वाहन चालकों को आवागमन पर रास्ता बताते रहे। लोग सिरसा जाने वाले जोधकां मोड़ से वाया कोटली होकर रास्ता का सफर तय किया। जबकि दूसरी तरफ संगरसाधा मोड़ से भावदीन होकर हाईवे का सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबवाली बठिंडा बॉर्डर पर डटे किसान
पंजाब हरियाणा के डबवाली बॉर्डर पर तीसरे दिन किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ डटे हुए हैं। किसान नेता राकेश फगोड़िया ने कहा कि वे संयुक्त किसान मोर्चा और शंभू खनौरी बॉर्डर से आह्वान के इंतजार कर रहे हैं। 23 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों ने भी प्रतिरोध का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed