{"_id":"57e6c15a4f1c1b3276a83399","slug":"bhatinda-rewari-passanger-train-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के नीचे पशु आने से इंजन फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के नीचे पशु आने से इंजन फेल
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागुढा क्षेत्र के गांव सुखचैन के नजदीक शुक्रवार देर रात्रि बठिंडा से रेवाड़ी जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे एक पशु आने से ट्रेन के पावर ब्रेक फेल हो गए जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक बठिंडा से रेवाड़ी जा रही पैसेंजर ट्रेन के समक्ष गांव सुखचैन के निकट लाइनों पर अचानक एक मवेशी आ गया जिससे पावर ब्रेक फेल होने के साथ ही गाड़ी का इंजन बंद हो गया। उसी समय सिरसा से बठिंडा जाने वाली सवारी गाड़ी को लाइन क्लीयर न होने की वजह से बड़ागुढ़ा रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ा करना पड़ा। लाइन क्लीयर होने के बाद गाड़ी के डिब्बों को बड़ागुढ़ा रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा कर इंजन कालांवाली की तरफ भेजा गया जहां से जाम हुए रेलगाड़ी इंजन को वापस कालांवाली पहुंचाया गया। उसी इंजन को वापस बड़ागुढ़ा लाने के बाद रेलगाड़ी को बठिंडा की तरफ रवाना किया गया। इस तरह दोनों गाड़ियों के यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ागुढ़ा स्टेशन अधीक्षक सुधीर राणा ने बताया कि ट्रेन को दूसरी ट्रेन की सहायता से पुश बैक करते हुए कालांवाली रवाना किया गया था जो अपने समय से एक घंटा 10 मिनट की देरी से पहुंची थी।
विज्ञापन