फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhajans echoed in Shri Shyam Bagichi Sthapana Mahotsav

Sirsa News: श्री श्याम बगीची स्थापना महोत्सव में गूंजे भजन

Sat, 08 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhajans echoed in Shri Shyam Bagichi Sthapana Mahotsav
सिरसा में श्री श्याम बगीची में मेहंदी पूजन के दौरान मेहंदी लगवाते हुए महिला।
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर के तीसरे दिन 12 दिवसीय स्थापना महोत्सव में गणेश पूजन, मेहंदी रस्म व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि मंदिर का तीसरा स्थापना महोत्सव 7 फरवरी से 18 फरवरी तक 12 दिन चलेगा। उन्होंने बताया कि कोलकाता से मंगवाए गए विशेष फूलों से बाबा श्याम का भव्य शृंगार किया गया। पूरी श्याम बगीची को सजाया गया। उन्होंने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ पर प्रयागराज संगम से मंगवाए गए गंगाजल का बगीची परिसर में छिड़काव किया गया। इसके बाद श्यामप्रेमी आत्म प्रकाश वधवा ने गणेश पूजन किया। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व ललित शर्मा ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।
विज्ञापन

इसके उपरांत श्री श्याम नाम की मेहंदी की रस्म हुई, जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने अपने हाथों पर श्याम नाम की मेहंदी रचाई। शाम सवा सात बजे बाबा श्याम की पवित्र ज्योत प्रज्जवलित की गई। राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। गनेरीवाला ने इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ, भजन-लो आ गया मैं शरण तेरी, किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, मांगा है मैंने श्याम से वरदान एक ही सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कोलकाता से आए भजन गायक शिवम पंसारी ने बाबा श्याम के श्री चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। शिवम पंसारी ने भजन- देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ, कीर्तन की है रात बाबा आज थाणै आणो है, भर दे श्याम झोली भर दे, खाटू वाले श्याम मेरी रखना लाज, मेरा सांवरिया आएगा मेरी बिगड़ी बनाएगा, मेरा श्याम रंगीला फागण आ गयो, साथी हमारा कोण बनेगा तुम ना सुनोगे तो कोण सुनोगा सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। रात में बाबा श्याम को भोग लगाकर श्याम रसोई का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed