फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhai Kanhaiya Education Institute will teach needy children free of cost: School will be equipped with modern facilities, there will be no cash counter

जरुरतमंदों बच्चों को निशुल्क पढ़ाएगा भाई कन्हैया शिक्षा संस्थान : आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्कूल, नहीं होगा कोई कैश काउंटर

Sun, 19 Mar 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bhai Kanhaiya Education Institute will teach needy children free of cost: School will be equipped with modern facilities, there will be no cash counter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा स्व. सत् नारायण गोयल की याद में गांव मोरीवाला में निर्मित भाई कन्हैया शिक्षा संस्थान का रविवार को ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने उद्घाटन किया। यह स्कूल विशेष तौर पर जरूरतमंद बच्चों के लिए बनाया गया है। इसमें विद्यार्थियों को निशुल्क में शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही बच्चों की किताबें, बैग, स्टेशनरी के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी निशुल्क रहेगी। स्कूल में किसी प्रकार का कैश काउंटर नहीं है। विद्यार्थियों को घर से स्कूल व स्कूल से घर ले जाने की वाहन सुविधा भी संस्थान द्वारा की गई है। स्कूल में 400 बच्चे ही दाखिला ले पाएंगे। प्रत्येक कक्षा के दो सेक्शन होंगे। स्कूल को हरियाणा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है।
इस मौके पर राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट इस कार्य को बखूबी कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा जिस समर्पण भाव व तमन्यता से कार्य किया जा रहा है, वह बहुत ही सराहनीय है। सेवा का आनंद अलग ही प्रकार का होता है। केवल सेवा करने वाले व्यक्ति का मन ही जानता है कि उसे इसमें कितना आनंद मिलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस स्कूल के लिए किसी भी प्रकार के सहयोग व सहायता के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभजोत सिंह, रेवाड़ी के उपायुक्त अशोक गर्ग, समाजसेवी मनीष सिंगला, भाई कन्हैया आश्रम के प्रधान सेवक गुरविंद्र सिंह, योगेश मेहता, पूर्व चेयरमैन अमीर चावला, संजीव जैन, राज्यपाल के निजी सचिव विनोद स्वामी, नवनियुक्त एचसीएस मोनिका मोयल, ओएसडी इंद्रजीत खुराना, हरपिंद्र शर्मा, सरपंच कुलबीर, बलबीर, नवदीप, मोंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानिए कौन बच्चे ले सकेंगे दाखिला

- ऐसे बच्चों को दाखिला दिया जाएगा, जिनके माता - पिता न हो।

- पिता न हो या हो तो ऐसी अवस्था में हो कि घर का खर्च न चला पा रहा हो।

- मेधावी विद्यार्थी गरीब परिवार का हो, ताकि शिक्षा से वंचित न रहे।



शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज का निर्माण करता है : प्रभजोत सिंह
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रभजोत सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति सेवा भाव के काम में लगे रहते हैं, वे धन्य हैं। भाई कन्हैया ने अपना जीवन मानव सेवा को समर्पित किया है। दुनिया में शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है। एक शिक्षित व्यक्ति ही सभ्य समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। यह ट्रस्ट मानव की जितनी सेवा कर रही है, उसे ब्यां नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट पूरी निष्ठा से कर रहा समाजसेवा : अशोक गर्ग
रेवाड़ी के उपायुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि ट्रस्ट व संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक असहाय बच्चों व व्यक्तियों के जीवन में बदलाव आ सके हैं। इससे वे समाज की मुख्यधारा में जुड़ सकें। इस पुण्य कार्य में हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य अनुसार सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने सराहनीय व दिल का छू लेने वाली प्रस्तुतियां दीं। संस्थान ने स्कूल के निर्माण में सहयोग देने वाली संस्थाओं व अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed