फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bhado month fair in full swing at Gogamedi, 3 lakh devotees visited

Sirsa News: गोगामेड़ी में भादो मास का मेला परवान पर, 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

Sat, 05 Sep 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 05 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhado month fair in full swing at Gogamedi, 3 lakh devotees visited
चोपटा। हरियाणा सीमा से सटे राजस्थान के पवित्र स्थल गोगामेड़ी में भादो मास का मेला परवान पर है, जहां गोगा नवमी पर करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने गोगाजी की समाधि पर नमन किया। गर्मी और उमस के बावजूद लाखों लोगों ने श्रद्धा से धोक लगाई। गोगाजी मंदिर में धोक लगाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी थीं जिनमें उत्तर प्रदेश से पीले वस्त्रधारी श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। श्रद्धालु गोगाजी के जयकारों के साथ हाथों में निशान व ध्वजा लेकर मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े उपाय किए। यह मेला सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है जहां हिंदू गोगाजी को वीर और मुसलमान पीर के रूप में पूजते हैं। गोगाजी की समाधि उनके मस्जिदनुमा मंदिर में अश्वारोही मूर्ति के साथ स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed