फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beware of fake groups operating in the name of investment: SP

निवेश के नाम पर चल रहे फर्जी ग्रुपों से सावधान रहें : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Beware of fake groups operating in the name of investment: SP
डबवाली। आमजन को साइबर ठगी के नए और बढ़ते तरीकों से सतर्क करते हुए डबवाली पुलिस ने निवेश के नाम पर चल रहे फर्जी व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम ग्रुपों के बारे में महत्वपूर्ण साइबर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी आम नागरिकों को कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर शेयर बाजार, क्रिप्टो करेंसी, फॉरेक्स ट्रेडिंग, आईपीओ, म्यूचुअल फंड आदि में निवेश के नाम पर फर्जी ग्रुपों से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इन ग्रुपों में खुद को तथाकथित विशेषज्ञ, कंपनी प्रतिनिधि या निवेश सलाहकार बताने वाले लोग लोगों का विश्वास जीतकर उनसे मोटी रकम ठग लेते हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ठग छोटी राशि पर झूठा मुनाफा दिखाकर भरोसा कायम करते हैं, लेकिन जैसे ही बड़ी रकम निवेश करवाई जाती है, ग्रुप बंद कर दिया जाता है या पीड़ित को ब्लॉक कर दिया जाता है।
विज्ञापन

-----------


पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की


- किसी भी अनजान व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप में जुड़कर निवेश न करें।
- सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे गारंटी रिटर्न या जल्दी पैसा दोगुना करने के दावों से सावधान रहें।

- किसी भी व्यक्ति को निवेश के लिए ओटीपी, बैंक विवरण, पैन कार्ड या आधार की जानकारी साझा न करें।

- बिना पंजीकरण व प्रमाणिकता के किसी एप या वेबसाइट पर पैसे ट्रांसफर न करें।

- निवेश से पहले संबंधित कंपनी या प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी और सत्यापन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed