फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beware, Are You Taking Fake Food Supplements?

Sirsa News: सावधान, कहीं आप नकली फूड सप्लीमेंट तो नहीं ले रहे

Mon, 04 Sep 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beware, Are You Taking Fake Food Supplements?
सिरसा। युवा से लेकर अन्य आयुवर्ग के लोग जिम जाना पसंद करते हैं। ताकि शरीर को तंदुरुस्त रख सके। इस दौरान वह फूड सप्लीमेंट प्रोडक्टस का इस्तेमाल जाने-अंजाने में कर लेते हैं। लेकिन सिरसा जिले में फूड सप्लीमेंट का जिम के दौरान प्रयोग करने वाले लोग को अब जरा सावधान रहे। क्योंकि तीन दिन पहले नोएडा में पुलिस की रेड में पकड़े गए तीन आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाले इन आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उनके बनाए गए नकली प्रोडक्टस की सबसे ज्यादा खपत सिरसा जिले में होती है। ऐसे में यदि आप जिम के दौरान किसी फूड सप्लीमेंट का प्रयोग कर रहे हैं तो सतर्क रहियेगा। कहीं यह आपके शरीर को स्वस्थ बनाने की बजाय नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा है।
विज्ञापन




जिम प्रोडक्ट के जानकारों की माने तो ऑनलाइन प्रोडक्ट सेल परचेज में इस तरह के प्रोडक्टों को सबसे ज्यादा बेचा जाता है। भारी भरकम छूट देकर युवाओं व अन्यों को लुभाया जाता है। छूट के चक्कर में इनके झांसे में आ जाते हैं। बाद में उसे प्रोडक्ट असली या नकली की जानकारी अनुभवी लोगों से प्राप्त होती है।
विज्ञापन



सदियों के मौसम के साथ बढ़ जाती है डिमांड
जिम कोच सन्नी ने बताया कि सर्दी का मौसम आने के साथ ही जिम फूड सप्लीमेंटस की मांग बढ़ने लगती है। सर्दियों में जिम करने वाले लोगों की तादाद भी बढ़ती है। प्रोटीन, वेट गेनर, प्री वर्कआउट, क्रेटिन, जैसे प्रोडेक्ट मुख्य रूप से प्रयोग में लाए जाते हैं। असली और नकली प्रोडक्ट की कीमत में रात दिन का अंतर होता है। यदि कंपनी के प्रोडक्ट की कीमत 10 हजार है तो नकली प्रोडक्ट 4 से 5 हजार में मिल जाता है। यही वजह है कि बड़ी कमाई के चक्कर में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरनाला रोड स्थित जेडएक्स जिम कोच सन्नी ने बताया कि 20 सालों शहर में जिम चला रहा हूं। नोएडा में नकली प्रोडेक्ट बन रहे है। इसी मुझे जानकारी नहीं है। हां बाजार में पैसे के लालच में नकली प्रोडक्ट उपलब्ध है। कई बार कुछ युवा हमसे प्रोडक्ट लेने की बजाय अन्य लोगों के माध्यम से बाजार से लेते हैं। कुछ परेशानी होने पर हमें प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देते है। तब हम उन्हें समझाते है कि असली और नकली का शरीर पर क्या असर जाता है। इसलिए प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाने चाहिए। ऐसी चीजों पर रोक लगनी चाहिए, जो लोगों की सेहत व उनकी जान के लिए खतरा हो।



यह होते हैं नुकसान
- लीवर खराब होता है।
- त्वचा की समस्या आती है।
- स्टीराइड या अन्य कोई केमिकल ज्यादा मात्रा में हो तो दिल का दौरा पड़ सकता है।
- बाल झड़ना की समस्या होती है।

नकली की पहचान कैसे करें
सन्नी ने बताया कि प्रोडक्ट असली है या नकली। इसकी पहचान उसकी कंपनी के स्कैनर के माध्यम से की जा सकती है। कंपनी की ऑफिशयल साइट पर जाकर प्रोडक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जाती है। यदि फिर भी कोई शंका किसी व्यक्ति के मन में हो तो चिकित्सक या अनुभवी कोच से परामर्श भी ले सकता है। उन्होंने कहा कि अनुभवी कोच की सलाह पर ही कोई प्रोडक्ट प्रयोग में लाए। इतना ही नहीं, कंपनी के प्रोडक्ट के साथ उसका जीएसटी बिल जरूर मिलेगा। बिना जीएसटी बिल के कोई प्रोडक्ट नहीं खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed