फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   BEO will inspect government schools, will check whether admission is done or not

Sirsa News: राजकीय स्कूलों में निरीक्षण करेंगे बीईओ, दाखिला हुए या नहीं जांचेंगे

Fri, 12 Apr 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
BEO will inspect government schools, will check whether admission is done or not
सिरसा। राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और बच्चों के दाखिले भी किए जा रहे हैं। स्कूलों में हो रहे दाखिलों की जानकारी जमा करने और नामांकन अभियान की रिपोर्ट बीईओ विजिट से तैयार करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि नए शिक्षा सत्र में प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अधिकारियों की नित नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। नामांकन की जांच के लिए अब विभाग अधिकारियों को स्वयं फील्ड में उतरना पड़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी भी स्वयं फील्ड में उतरकर नामांकन की स्थिति को जांचेंगे। शिक्षा विभाग ने अब हर अधिकारी को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

पहले जहां डीईओ के पास ही निरीक्षण का अधिकार होता था और वही सभी स्कूलों का निरीक्षण करते थे। अब मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा विभाग में लगे हुए सभी अधिकारियों को निरीक्षण करने का अधिकार दिया गया है। किस माह में कितने निरीक्षण करने हैं, वह संख्या भी दी गई है। जानकारी के अनुसार हर साल जिले के स्कूलों में करीब 800 से अधिक निरीक्षण हो सकेंगे। सबसे अधिक निरीक्षण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को करने होंगे। इनको 40 से अधिक स्कूल जांचने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के मापदंड तय

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में निरीक्षण के मापदंड तय हो चुके हैं। किस अधिकारी को कितने निरीक्षण करने हैं, इसके बारे में भी विस्तृत निर्देश भी मिल चुके हैं। विभाग द्वारा तय लक्ष्य अनुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। अब वो शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों में निरीक्षण के लिए पहुंचेंगे।


निरीक्षण से स्कूलों में होगा सुधार, ऑनलाइन फीडिंग करनी होगी
स्कूलों में अधिकारियों के लगातार होने वाले निरीक्षण के बाद इनमें सुधार भी हो सकेगा। निरीक्षण में मिली कमियों की ऑनलाइन फीडिंग करनी होगी। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरपी, केआरपी व नोडल अधिकारी स्कूलों में निरीक्षण करेंगे। वहीं निरीक्षण के दौरान बीआरपी की ओर से रिपोर्ट भी बनाई जाएगी। वहीं इस दौरान प्रतिदिन चार से पांच स्कूलों का निरीक्षण करना होगा।

जिले में प्रवेश उत्सव चल रहा है। जिसके तहत सभी अधिकारियों को स्कूलों में जाकर निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
-ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed