फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beating_ murder _young man_ a tree

युवक की पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर हत्या

Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 31 Aug 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
Beating_ murder _young man_ a tree

अवैध संबंधों के चक्कर में एक युवक को पेड़ से बांध कर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना शुक्रवार रात गांव बनसुधार की है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ बंधा युवक का शव देखा, तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने युवक की पहचान नहीं की।

विज्ञापन


दोपहर बाद मृतक की पहचान गांव किशनपुरा निवासी सतपाल के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार गांव किशनपुरा निवासी सतपाल का गांव बनसुधार में एक व्यक्ति के घर आना जाना था। उक्त व्यक्ति की पत्नी गांव किशनपुरा की रहने वाली है। चर्चा है कि सतपाल व उक्त महिला के बीच अवैध संबंध थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को सतपाल बनसुधार पहुंचा और महिला का पति खेतों में चला गया तो सतपाल भैसों के कोठे में जाकर छिपकर बैठ गया। काफी देर बाद जब सतपाल कोठे से बाहर निकल कर खेतों से होते हुए वापस जाने लगा तो उक्त महिला के पति व उसके साथियों ने सपताल को पकड़ लिया और उसे रस्सियों से पेड़ के साथ बांध दिया। इसके बाद सतपाल की बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से शव बंधा देखा तो सदर थाना पुलिस को सूचना दी। जांच के लिए एक्सपर्ट टीमें मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद भी किसी ग्रामीण से पुलिस को ठोस जानकारी नहीं मिली। दोपहर तीन बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद बनसुधार निवासी भूप सिंह ने थाने में सरेंडर कर दिया।
---
भाई की शिकायत पर केस दर्ज
सदर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक सतपाल के भाई डूंगर राम की शिकायत पर बनसुधार निवासी आरोपी भूप सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। वारदात को एक से अधिक लोगोें ने अंजाम दिया है।

मृतक के भाई डूंगर का कहना है कि सतपाल का भूपसिंह के साथ विवाद चल रहा था। शुरू में दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि रंजिश के कारण भूपसिंह व उसके साथियों ने सतपाल को पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी भूपसिंह घटना के बाद से फरार है। पुलिस का कहना है वह अवैध संबंध को लेकर भी मामले की जंाच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


तीन बच्चों का पिता था सतपाल
सतपाल कुमार तीन बच्चों का पिता था और उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सतपाल अपनी पत्नी की मौत के सिलसिले में कुछ वर्ष जेल में भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed