{"_id":"66104411ae5a8091bd0561ad","slug":"be-careful-if-video-calls-come-from-unknown-numbers-sp-sirsa-news-c-128-1-svns1027-117873-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल तो हो जाएं सावधान : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल तो हो जाएं सावधान : एसपी
Sat, 06 Apr 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिरसा । पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने कहा कि साइबर ठगी की वारदात से नागरिकोंं को बचाने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर जनहित में एडवाइजरी जारी की जा रही है। आमजन से अपील है कि वे जागरूक व सतर्क होकर साइबर ठगी की वारदात से बचे।
पुलिस अधीक्षक डबवाली सुमेर सिंह ने बताया कि अनजान नंबर से आया वीडियो कॉल आमजन पर भारी पड़ सकता है। तकनीक के इस युग में साइबर ठग इंटरनेट का प्रयोग कर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगी करने वालों ने लोगों को ब्लैकमेल करने का नया तरीका अपना लिया है। साइबर अपराधी पहले अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल करते हैं। जिस नंबर से कॉल आता है, उसे रिसीव करने पर सामने न्यूड वीडियो चल रही होती है। कॉल रिसीव करते ही साइबर अपराधी अपने मोबाइल फोन का स्क्रीन शॉट्स ले लेते हैं। इसमें कॉल करने वाले और कॉल रिसीव करने वाले की तस्वीर कैद हो जाती है। तत्काल उस वीडियो को सामने वाले के पास भेजकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं। पीड़ित व्यक्ति अपने सम्मान और साख बचाने के चक्कर में पैसे दे देता है।
उन्होंने आमजन को इस प्रकार की साइबर ठगी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास अज्ञात नंबर से किसी भी तरीके से वीडियो कॉल आता है, तो वह उसे अटैंड न करें। अगर अटैंड कर भी ले तो पहले उसमें अपना चेहरा न दिखाए। पहले सामने वाले को चेहरा देखे कोई परिचित है तो अपना चेहरा दिखाए नहीं तो कॉल काट दें। आपके साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी हो जाती है तो आप अपने जिला की साइबर सेल या नजदीकी थाना में जाकर या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cyber- crime.gov.in) पर या साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
-- -- --
नागरिक ये सावधानियां अपनाएं
1. सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें व अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग लगा के रखें।
2. अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव न करें। अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट के बजाय रियल मोड पर कर दें।
3. सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक, इंस्टाग्राम) अन्य अकाउंट में किसी अनजान लड़की की भेजी हुई फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
4. अगर आपकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है तो उसकी रिपोर्ट कर दें ऐसा करने से यूट्यूब उस वीडियो को साइट से हटा देगी।
5- किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल के बारे में पूरी जानकारी न दें। अपनी पहचान या कोई एड्रेस भी न दें और न ही अपना पर्सलन मोबाइल नंबर शेयर करें।