फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Batteries did not come from the headquarters even after one and a half weeks

डेढ़ सप्ताह बाद भी मुख्यालय से नहीं आई बैटरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Batteries did not come from the headquarters even after one and a half weeks
अस्पताल में ओपीडी की पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज - फोटो : Sirsa
सिरसा। डेढ़ सप्ताह पहले नागरिक अस्पताल के पोर्टल की 70 बैटरियां एक साथ जवाब दे गई थी। जिसके कारण पोर्टल मुख्य सर्वे से नहीं जुड़ पा रहा। बैटरियां खत्म होने के बाद ओपीडी में ऑनलाइन प्रक्रिया से कटने वाली पर्ची प्रक्रिया डेढ़ सप्ताह से बंद है। विभाग द्वारा मांग करने के बाद भी मुख्यालय द्वारा डेढ़ सप्ताह बाद भी बैटरियां नहीं भेजी गई है। जिसके कारण कर्मचारी हाथ से ही मरीजों की पर्ची बनाकर डॉक्टर और मरीजों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कई बार मुख्यालय को इस संबंध में पत्र भी लिखा जा चुके हैं। हाथ से पर्ची काटने में समय अधिक लगने के कारण ओपीडी पर्ची खिड़की के समक्ष मरीजों की लंबी कतार देखने को मिलती है। मरीजों को घंटों लाइन में खड़े होकर पर्ची कटवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। परेशान होकर कई मरीज बिना इलाज लिए ही वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन

हाथ से पर्ची और रजिस्टर पर दर्ज की जाती है जानकारी
ओपीडी में तैनात कर्मचारी मरीजों का आधार कार्ड लेकर रजिस्टर में मरीज का नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करते हैं। कर्मचारी मरीजों से बीमारी पूछकर संबंधित डॉक्टर का कमरा नंबर, नाम और नंबर पर्ची पर दर्ज कर उन्हें डॉक्टर के पास भेजते हैं। इस प्रक्रिया में समय अधिक लगने के कारण मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ता है। हालांकि विभाग की ओर से डेढ़ सप्ताह से ओपीडी में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल की बैटरियां मंगवाने के लिए मुख्यालय को पत्र भी लिख चुके हैं। लेकिन अभी तक मुख्यालय से बैटरियां नहीं पहुंची है। सभी बैटरियां एक साथ खत्म होने के कारण ओपीडी की पर्ची काटने की ऑनलाइन प्रक्रिया बंद है।
-डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed